Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • रोहतक में अरविन्द केजरीवाल पर फेंका गया जूता

रोहतक में अरविन्द केजरीवाल पर फेंका गया जूता

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल पर हरियाणा के रोहतक में जूता फेंका गया है. अरविन्द रोहतक में एक रैली को संबोधित करने गए थे.

Arvind Kejriwal, Rohtak, AAP, Aam Aadmi Party, Rally in Rohtak, Shoe on Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2017 11:20:25 IST
रोहतक: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल पर हरियाणा के रोहतक में जूता फेंका गया है. अरविन्द रोहतक में एक रैली को संबोधित करने गए थे.
 
अरविन्द इस समय हरियाणा के रोहतक में मौजूद थे. जहां उन पर जूता फेंका गया है. हालांकि जूता उनको लगा या नहीं ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. इससे पहले भी अरविन्द केजरीवाल में दिल्ली में ही एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकी गई थी.
 
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भी एक चुनावी रैली के दौरान अरविन्द केजरीवाल को एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने थप्पड़ मारा था. इससे पहले भी कई बार अरविन्द केजरीवाल पर इस प्रकार के कई हमले हो चुके हैं.

Tags