Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • ‘अच्छा सिला दिया हमारे प्यार का’- नीतीश के खिलाफ प्रदर्शन में बोले शाहनवाज़ हुसैन

‘अच्छा सिला दिया हमारे प्यार का’- नीतीश के खिलाफ प्रदर्शन में बोले शाहनवाज़ हुसैन

बिहार राजनीति: पटना। बिहार में आज नई सरकार का गठन हो जाएगा। विधानसभा चुनाव जीतने के लगभग 2 साल बाद जेडीयू ने एनडीए गठबंधन से किनारा करते हुए एक बार महागठबंधन का साथ पकड़ लिया है। नीतीश कुमार आज आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसी बीच बीजेपी ने आज राजधानी […]

Nitish Kumar-Shahnawaz Hussain
inkhbar News
  • Last Updated: August 10, 2022 13:24:47 IST

बिहार राजनीति:

पटना। बिहार में आज नई सरकार का गठन हो जाएगा। विधानसभा चुनाव जीतने के लगभग 2 साल बाद जेडीयू ने एनडीए गठबंधन से किनारा करते हुए एक बार महागठबंधन का साथ पकड़ लिया है। नीतीश कुमार आज आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

इसी बीच बीजेपी ने आज राजधानी पटना में नीतीश कुमारक के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें पार्टी के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान जेडीयू-बीजेपी की सरकार में मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश को इशारो-इशारों में कहा- ‘अच्छा सिला दिया हमारे प्यार का’

कभी लगा ही नहीं छोड़ कर चले जाएंगे

नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश जी साथी अच्छे नहीं हैं। ‘अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। हुसैन ने आगे दावा करते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।

नीतीश कुमार देश के अगले राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं? जानें बीजेपी और जेडीयू  का रिएक्शन -

रविशंकर ने नीतीश से पूछा सवाल

बता दें कि इससे पहले पटना साहिब से लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार फिर से भ्रष्टाचार के गोद में चले गए हैं। उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है। जिसपर तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने वकील से बात करूंगा। क्या अब नीतीश जी को जवाब मिल गया?

आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि बिहार में जेडीयू के नेता और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बार फिर उल्टा दांव खेल दिया है। उन्होंने एनडीए से नाता तोड़कर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन कर लिया है। इसी के साथ ही नीतीश दूसरी बार फिर महागठबंधन में वापस लौट आए हैं। उनके इस दांव से जहां बीजेपी नेता आश्चर्य में हैं, वहीं सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर खुशी झलक रही है। जेडीयू नेता नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की जोड़ी आज नई सरकार की शपथ लेने जा रही है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना