Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • तृणमूल कांग्रेस में वापस शामिल हुए अर्जुन सिंह, बीजेपी से इस वजह से चल रहे थे नाराज

तृणमूल कांग्रेस में वापस शामिल हुए अर्जुन सिंह, बीजेपी से इस वजह से चल रहे थे नाराज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने रविवार को तृणमूल की सदस्यता ले ली है। उन्होंने आज TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। अर्जुन का तृणमूल में जाना इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। बता […]

arjun singh.png
inkhbar News
  • Last Updated: May 22, 2022 17:53:17 IST

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने रविवार को तृणमूल की सदस्यता ले ली है। उन्होंने आज TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। अर्जुन का तृणमूल में जाना इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। बता दें कि सिंह 2019 चुनाव से पहले भाजपा में आए थे और बैरकपुर से सांसद बने थे। वह जूट मिल मामले में केंद्र के फैसले से नाराज चल रहे थे और हाईकमान का आज सुबह से फोन नहीं उठा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट में पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी गई थी कि अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में वापस लौट सकते हैं। और आज सिंह बीजेपी का दामन छोड़ अपनी पहली पार्टी का थामन थाम घर वापसी कर ली है।

जूट की कीमतों से थे नाराज

अर्जुन सिंह की टिप्पणी केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को जूट की कीमतों को 6,500 रुपये प्रति क्विंटल सीमित करने वाली अधिसूचना को वापस लेने की घोषणा के बाद आई है। अर्जुन सिंह और उद्योग जगत के अन्य हितधारक पिछले कुछ हफ्तों से इसकी मांग कर रहे थे।

जेपी नड्डा से की मुलाकात

सिंह ने कहा कि मैंने हाल ही में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें पार्टी की राज्य इकाई की स्थिति के बारे में बताया था। समर्पित कार्यकर्ताओं को उनकी उचित मान्यता नहीं दी जाने को लेकर समस्या बताई थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश उपाध्यक्ष होने के बावजूद मुझे ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है। बता दें कि अर्जुन सिंह 2019 में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए हैं।

अमित शाह के दौरे के बाद सियासी हलचल

वहीं बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा था कि पार्टी के साथ रहना या न रहना पूरी तरह से उनका फैसला है।

यह पढ़े-

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम, जिसमें उलझ गए लालू, इन मामलों में पहले ही लटक रही है तलवार