Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Assembly Election 2023: तेलंगाना में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, सोनिया गांधी हैदराबाद में करेंगी रोड शो

Assembly Election 2023: तेलंगाना में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, सोनिया गांधी हैदराबाद में करेंगी रोड शो

नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान है। आज चुनाव प्रचार का यहां आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक पार्टियां कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी […]

Sonia Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2023 08:14:52 IST

नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान है। आज चुनाव प्रचार का यहां आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक पार्टियां कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब बात चाहे कांग्रेस की हो या भाजपा की। दोनों ही पार्टियों ने अपने बड़े और राष्ट्रीय नेताओं को यहां चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया है।

सभी दलों ने झोंकी ताकत

कांग्रेस पार्टी की ओर से आज चुनाव प्रचार में खुद सोनिया गांधी उतर रही हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनावी सभा कों संबोधित करेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी के कई और बड़े नेता आज तेलंगाना में डेरा डालेंगे। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा की ओर से भी कई बड़े नेता आज तेलंगाना पहुंचेंगे और वोट मांगेंगे।

सोनिया गांधी का रोड शो

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा और सांसद सोनिया गांधी की बात करें तो वह आज पहली बार तेलंगाना चुनाव में प्रचार करती नजर आएंगी। सोनिया हैदराबाद में एक रोड शो करेंगी। बता दें कि इस रोड शो में उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं। इसके अलावा कई और बड़े नेताओं के भी इस रोड शो में शामिल होने की उम्मीद है।