Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • आजम खान को बड़ा झटका, करीबी रहे रिटायर्ड CO आले हसन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजम खान को बड़ा झटका, करीबी रहे रिटायर्ड CO आले हसन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी रहे रिटायर्ड सीओ आले हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, कोर्ट ने हसन के खिलाफ शत्रु संपत्ति मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था, इसके अलावा आले हसन, आजम खान के साथ कई गंभीर मामलों में आरोपी […]

आले हसन
inkhbar News
  • Last Updated: May 7, 2023 12:37:15 IST

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी रहे रिटायर्ड सीओ आले हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, कोर्ट ने हसन के खिलाफ शत्रु संपत्ति मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था, इसके अलावा आले हसन, आजम खान के साथ कई गंभीर मामलों में आरोपी भी हैं। पुलिस द्वारा लगातार कई समन भेजने के बाद आले हसन कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। जिसके बाद कोर्ट द्वारा वारंट जारी कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

2020 में हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले 2020 में भी आले हसन को गिरफ्तार किया था। इस दौरान रामपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने उन्हें कोर्ट जाते वक्त रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया था। आले हसन को किसी समय में आजम खान का दाहिना हाथ बताया जाता था। वह जौहर विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी ऑफिसर रहे है।

आले हसन का था दबदबा

बता दें, यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान रामपुर में आजम खान के साथ आले हसन की भी तूती बोलती थी। इसके अलावा हसन रामपुर पुलिस में सीओ के अलावा कई थानों के प्रभारी भी रहे थे। उन पर रामपुर सिटी के सीओ रहते हुए जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीन कब्जाने में आजम खान का साथ देने के आरोप लगे है। इसके बाद जब हसन पुलिस से रिटायर हुए तो आजम खान ने उन्हें जौहर विश्वविद्यालय का सिक्योरिटी ऑफिसर बना दिया था। आले हसन पर वक्फ की जमीन कब्जाने का भी आरोप है।