Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Bihar News: महिला से की छेड़खानी तो RJD नेता की हुई पिटाई

Bihar News: महिला से की छेड़खानी तो RJD नेता की हुई पिटाई

पटना: बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला ने RJD के नेता पर छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाया है। जिसके बाद महिला ने राजद नेता को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में मनचले की पहचान RJD के राज्य सचिव तिरुपति नाथ यादव के रूप में […]

Bihar News: महिला से की छेड़खानी तो RJD नेता की हुई पिटाई
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2023 21:27:36 IST

पटना: बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला ने RJD के नेता पर छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाया है। जिसके बाद महिला ने राजद नेता को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में मनचले की पहचान RJD के राज्य सचिव तिरुपति नाथ यादव के रूप में हुई है। इस पिटाई का Live Video सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला राजद नेता को थप्पड़ मार रही है।

 

➨ सरे राह हो गई नेता जी की पिटाई

इस दौरान आसपास काफी संख्या में लोग भी नजर आ रहे हैं। वहीं, खड़े होकर किसी ने इस पिटाई का वीडियो बना लिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि महिला अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने आई थी। इस बीच, आरजेडी के नेता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया और महिला पर अपमानजनक फब्तियां भी कसने लगा। जिसके बाद महिला ने जमकर हंगामा किया और नेता को जमकर पीटा।

➨ RJD नेता ने महिला के साथ की छेड़छाड़

वीडियो में महिला RJD नेता का कॉलर पकड़कर उन्हें खूब पीटती नजर आ रही है। नाराज महिला RJD नेता को डांट रही है और कह रही है… क्या कहा… झूठ मत बोलो… नहीं तो फैट चला देंगे। तो वहीं, वीडियो में नेता काफी डरा हुआ नज़र आ रहा है। जैसे ही वह कुछ सफाई देने की कोशिश करता है महिला अपने अंदाज में अपनी ताकत दिखाते हुए उसे जवाब दे रही है। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। हालांकि इनख़बर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

➨ पिटाई के बाद क्या बोले नेता

इस मामले में महिला का दावा है कि तरूपति यादव ने उसके साथ गाली-गलौज की, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला क्या है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद नेता तिरुपति यादव किसी से भी बात करने से बचते नजर आए। फिर बाद में उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह घटना ओछी राजनीति का उदाहरण है। उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। साथ ही उसका यह भी कहना है कि वह वीडियो में दिख रही महिला को जानता है, वह महिला उसके मोहल्ले में रहती है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक