Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। तोमर दिमनी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं इन 39 उम्मीदवारों से 7 सांसदों और तीन केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान […]

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची
inkhbar News
  • Last Updated: September 25, 2023 22:10:27 IST

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। तोमर दिमनी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं इन 39 उम्मीदवारों से 7 सांसदों और तीन केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Inkhabar

Inkhabar

Inkhabar

बता दें, पार्टी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। उनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, रीति पाठक, राकेश सिंह और सासंद उदयप्रताप सिंह का नाम है। वहीं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। सीटों को बात करें तो सतना से सांसद गणेश सिंह, सीधी से सांसद रीति पाठक, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से टिकट दिया गया है।