Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Chandigarh MC election result: चंडीगढ़ निकाय चुनावों में आप ने मारी जबरदस्त एंट्री, बहुमत से बस चार सीटें दूर

Chandigarh MC election result: चंडीगढ़ निकाय चुनावों में आप ने मारी जबरदस्त एंट्री, बहुमत से बस चार सीटें दूर

तरुणी गांधी Chandigarh MC election result चंडीगढ़. Chandigarh MC election result  आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने चंडीगढ़ निकाय चुनावों में 14 वार्डस में जीत का परचम लहराया है. इस जीत को आप विधानसभा चुनाव के लिए बहुत बड़ा संकेत मान रही है और किसी भी […]

Chandigarh MC election result
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2021 18:55:10 IST

तरुणी गांधी

Chandigarh MC election result

चंडीगढ़. Chandigarh MC election result  आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने चंडीगढ़ निकाय चुनावों में 14 वार्डस में जीत का परचम लहराया है. इस जीत को आप विधानसभा चुनाव के लिए बहुत बड़ा संकेत मान रही है और किसी भी पार्टी के साथ सहयोग न करने का फैसला किया है। पार्टी नेता भगवान मान ने कहा, ‘हम अपनी स्थानीय टीम, नेताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद कोई फैसला लेंगे।

आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है।”

चंडीगढ़ नगर निगम के पिछले चुनाव में 26 में से 21 वार्ड्स में जीत हासिल करने वाली भाजपा इस बार केवल 12 सीटें ही जीत सकी और दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस ने आठ वार्ड और अकाली दल ने एक वार्ड में जीत हासिल की है। ​​आपको बता दें पहले चंडीगढ़ नगर निगम में 26 वार्ड थे लेकिन अब उसे बढ़ाकर 35 कर दिया गया है जिसमें से आप ने 14 सीटों पर बाजी मारी है यानी कि वह बहुमत से बस 4 सीट दूर है. 

AAP के लिए नये साल का गिफ्ट

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी के आश्चर्यजनक रूप 14 सीटें जीतने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यह केजरीवाल के शासन मॉडल की जीत है क्योंकि लोग वर्षों से बदलाव के लिए तरस रहे थे।

नगर निगम के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गये थे जिस पर सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हुई। इस साल मतदान प्रतिशत 60.45 प्रतिशत रहा, जो 24 दिसंबर को हुआ था। परंपरागत रूप से, नगरपालिका चुनाव – हर पांच साल में – भाजपा और कांग्रेस के बीच होता था लेकिन आम आदमी पार्टी ने इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया था और पहली बार में ही 14 सीटें झटक ली.

यह भी पढ़े;

Salman khan Birtday 2021 : 56 साल के हुए दबंग खान, जानें दरियादिली और गुस्सों के रोचक किस्से

Tags

AAP