Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Chhattisgarh Election Result 2023: भतीजे ने चाचा को पछाड़ा! विजय बघेल सीएम भूपेश बघेल से आगे

Chhattisgarh Election Result 2023: भतीजे ने चाचा को पछाड़ा! विजय बघेल सीएम भूपेश बघेल से आगे

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है और रुझान भी आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट पाटन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार विजय बघेल आगे चल रहे हैं। विजय बघेल लोकसभा सांसद हैं और भूपेश बघेल के रिश्तेदार भी हैं। पाटन में चुनाव […]

CM Bhupesh Baghel: CM Bhupesh Baghel targeted BRS
inkhbar News
  • Last Updated: December 3, 2023 10:37:49 IST

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है और रुझान भी आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट पाटन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार विजय बघेल आगे चल रहे हैं। विजय बघेल लोकसभा सांसद हैं और भूपेश बघेल के रिश्तेदार भी हैं। पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान दोनों एक दूसरे पर खूब बयानबाजी करते दिखे थे।

चाचा भतीजा मैदान में

विजय बघेल, भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं और उनके भतीजे भी लगते हैं। चाचा-भतीजे में किसकी जीत होती है यह देखना बहुत दिलचस्प होगा। शुरुआती नतीजों को देखकर लग रहा है कि भतीजा चाचा पर भारी पड़ल रहा है। राज्य में मतदान से पहले एक सड़क के किनारे भी विजय बघेल के पक्ष में लिखे स्लोगन में कहा गया था- इस बार काका पर भतीजा भारी है।

तीन बार चुनावी मैदान में आमने-सामने रहे

साल 1993 से भूपेश बघेल लगातार पाटन सीट से चुनाव जीतते रहे, लेकिन 2008 के चुनाव में उनको भतीजे विजय बघेल से 8,000 वोटों के मार्जिन से हरा दिया था। यह पहली बार नहीं है जब विजय बघेल और भूपेश बघेल चुनावी मैदान में आमने सामने हैं। 2003, 2008 और 2013, तीन बार विधानसभा चुनाव में दोनों आमने सामने थे, जिसमें से 2 बार भूपेश बघेल और एक बार विजय बघेल ने जीत दर्ज की। 15 सालों में 6 बार पाटन सीट पर हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में केवल दो बार भाजपा जीती है। साल 2008 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस सीट पर जीत मिली और दोनों ही बार विजय बघेल प्रत्याशी थे।