Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • दिल्ली MCD चुनाव: CM खट्टर बोले- केजरीवाल ने अन्ना हजारे के पीठ में छुरा घोंपा है

दिल्ली MCD चुनाव: CM खट्टर बोले- केजरीवाल ने अन्ना हजारे के पीठ में छुरा घोंपा है

दिल्ली MCD चुनाव: नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। 15 सालों से सत्ता में काबिज बीजेपी दोबारा जीत हासिल करने की कोशिशों में लगी है। पार्टी ने आज मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की एक फौज दिल्ली में झोंक दी। जिसमें हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, […]

(मनोहर लाल खट्टर)
inkhbar News
  • Last Updated: November 20, 2022 20:07:44 IST

दिल्ली MCD चुनाव:

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। 15 सालों से सत्ता में काबिज बीजेपी दोबारा जीत हासिल करने की कोशिशों में लगी है। पार्टी ने आज मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की एक फौज दिल्ली में झोंक दी। जिसमें हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एमसीडी चुनाव में बीजेपी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के सीएम खट्टर ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

केजरीवाल पीठ में छुरा घोंपने वाला आदमी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के नरेला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पीठ में छुरा घोंपने वाला इंसान है। उसने अन्ना हजारे के पीठ में छुरा घोंप कर उनको वापस भेज दिया और खुद सत्ता में काबिज हो गया। इसकी काबिलियत कुछ नहीं है। इसे सरकार में बैठना तो आता है लेकिन राज करना नहीं आता।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव