Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • UP Election 2022:  पहले भगवा, फिर हरा और अब लाल किया गया अयोध्या डीएम के आवास बोर्ड का रंग

UP Election 2022:  पहले भगवा, फिर हरा और अब लाल किया गया अयोध्या डीएम के आवास बोर्ड का रंग

UP Election 2022: लखनऊ, उत्तर प्रदेश चुनाव के दिन ब दिन बदलते सियासी रंग के बीच अयोध्या डीएम आवास के बोर्ड का रंग भी लगातार रंग बदल रहा है. छठे चरण के मतदान (UP Election 2022) होने से पहले ही जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग भगवे से हरा कर दिया गया. इसके बाद बदलने […]

UP Election 2022
inkhbar News
  • Last Updated: March 3, 2022 15:08:41 IST

UP Election 2022:

लखनऊ, उत्तर प्रदेश चुनाव के दिन ब दिन बदलते सियासी रंग के बीच अयोध्या डीएम आवास के बोर्ड का रंग भी लगातार रंग बदल रहा है. छठे चरण के मतदान (UP Election 2022) होने से पहले ही जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग भगवे से हरा कर दिया गया. इसके बाद बदलने के दौरान ली गई तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब एक बार फिर से डीएम आवास का रंग बदल दिया गया. अब जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का नया रंग लाल हो गया है।

अभी निर्माणधीन है डीएम आवास

अयोध्या जिलाधिकारी का आवास पिछले छह महीने से निर्माणधीन है. अंग्रेजों के समय बने इस आवास का सितंबर 2021 में नए सिरे से बनाने का फैसला किया गया. जिसके बाद से ही आवास का निर्माण कार्य जारी है. निर्माण की वजह से ही अयोध्या के वर्तमान डीएम नीतीश कुमार लोक निर्माण विभाग के मेहमान गृह में रहते है. वहीं पर उनका कैंप कार्यालय भी है।

टाइमिंग पर उठे सवाल

अयोध्या डीएम आवास के रंग बदलने की बात ने जमकर सुर्खिया बटोरी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी कि अधिकारी मौसम वैज्ञानिक की तरह होते है इसीलिए आवास का रंग बदला गया. वहीं यूपी के मुख्य विपक्षी दल सपा के नेताओं ने भी इस फैसले टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए वर्तमान सरकार पर जमकर चुटकी ली।

 

यह भी पढ़ें:

Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, ‘तीसरा विश्व युद्ध’ ही विकल्प..