Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • सहरानपुर की रैली में पीएम मोदी ने राहुल-अखिलेश को खूब धोया, दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म रिलीज

सहरानपुर की रैली में पीएम मोदी ने राहुल-अखिलेश को खूब धोया, दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म रिलीज

लखनऊ। 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में प्रचार की बागडोर थाम रखी है। आज पीएम मोदी चुनावी प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के सहरानपुर पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को अपने निशाने पर […]

पीएम मोदी
inkhbar News
  • Last Updated: April 6, 2024 13:49:26 IST

लखनऊ। 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में प्रचार की बागडोर थाम रखी है। आज पीएम मोदी चुनावी प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के सहरानपुर पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को अपने निशाने पर रखा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

पीएम ने राहुल-अखिलेश को धोया

 

पीएम मोदी ने राम-राम कहकर लोगों का अभिवादन किया। विपक्ष पर तीखे वार करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। ये शक्ति को मिटाना चाहते हैं। आप लोग बताए क्या कोई शक्ति को मिटा सकता है? यह संभव है क्या? जिन लोगों ने शक्ति को खत्म करने की कोशिश की वो इतिहास में दर्ज है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश और राहुल गांधी की जोड़ी को लेकर पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर से रिलीज हुई है।

मिशन के लिए है मोदी सरकार

 

प्रधानमंत्री ने गारंटी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। आपके सामने तस्वीर साफ है। हमारा मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ और एक तरफ उनका कमीशन कहता है भ्रष्टाचारी बचाओ। लेकिन ये मोदी है और मोदी पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी गठबंधन कमीशन के लिए है और मोदी सरकार मिशन के लिए है।

 

Also Read- PM Modi Rally Update Live: सहारनपुर में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस समाप्त हो चुकी है