Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • ‘यहां कांग्रेस K हो गई है, कमलनाथ की कांग्रेस’, सीएम शिवराज ने बोला हमला

‘यहां कांग्रेस K हो गई है, कमलनाथ की कांग्रेस’, सीएम शिवराज ने बोला हमला

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम केवल वादे नहीं कर रहे, काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो मोहब्बत नहीं झूठ की दुकान खोल रखी है। रोज झूठ परोसो। शिवराज ने सवाल उठाते हुए […]

shivraj singh chauhan
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2023 15:32:33 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम केवल वादे नहीं कर रहे, काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो मोहब्बत नहीं झूठ की दुकान खोल रखी है। रोज झूठ परोसो। शिवराज ने सवाल उठाते हुए कहाव कि मैं उनसे पूछता हूं वे ‘महा झूठ पत्र’ तो ले आए लेकिन पहले वचनपत्र का क्या हुआ? अगर किसानों का ही देख लें तो कांग्रेस ने वादा किया था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे पर सबका कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था फसलों पर समर्थन मूल्य देंगे और बोनस देंगे।

कांग्रेस के वचनपत्र पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लाखों किसानों को सम्मान निधि से वंचित करने का महापाप किया। उन्होंने कहा कि यह महाझूठ पत्र निकाल रहे हैं जनता इन पर विश्वास नहीं करेगी। उन्होंने सवाल किया कि मध्य प्रदेश में कौन सी कांग्रेस है। शिवराज ने कहा कि यह सोनिया गांधी की कांग्रेस है या खरगे की है। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस k हो गई है।

कमलनाथ पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यहां कांग्रेस K हो गई है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की कांग्रेस। वे ही सर्वे करा रहे हैं और वे ही टिकट बांट रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि टिकट में गड़बड़ हो तो कहते हैं दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो। उन्होंने बिना नाम लिए सपा और कांग्रेस की लड़ाई पर कहा कि कमलनाथ ने तो INDIA गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी की कांग्रेस, कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं और पुतले जला रहे हैं।