Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • हिमन्त बिश्व शर्मा ने साधा केजरीवाल सरकार पर निशाना, AAP को बताया फेल स्टार्टअप

हिमन्त बिश्व शर्मा ने साधा केजरीवाल सरकार पर निशाना, AAP को बताया फेल स्टार्टअप

राजनीति: नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को एक फेल स्टार्टअप बताया है। सरमा ने कहा है कि AAP पिछले 10 सालों से एक ही उत्पाद को बेचने की कोशिश कर रही है। हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा? असम […]

(हिमंत बिस्व सरमा-अरविंद केजरीवाल)
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2022 13:14:57 IST

राजनीति:

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को एक फेल स्टार्टअप बताया है। सरमा ने कहा है कि AAP पिछले 10 सालों से एक ही उत्पाद को बेचने की कोशिश कर रही है।

हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा?

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि AAP एक असफल राजनीतिक स्टार्टअप है। 10 साल बाद भी वे MSME बनने के लिए आगे नहीं बढ़े हैं। 10 साल से वे बिना किसी सबूत के एक ही उत्पाद बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

BJP में शामिल होंगे कुछ कांग्रेसी

इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द कुछ कांग्रेसी नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। सरमा ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता अब विकल्प तलाशने में लगे हुए हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में जिन्होंने शशि थरूर को वोट दिया था, वो बहुत जल्द ही भाजपा का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव