Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • कर्नाटक: बल्लारी में बोले जेपी नड्डा- ‘BJP ने पहली बार आदिवासी महिला को बनाया भारत का राष्ट्रपति’

कर्नाटक: बल्लारी में बोले जेपी नड्डा- ‘BJP ने पहली बार आदिवासी महिला को बनाया भारत का राष्ट्रपति’

कर्नाटक: बल्लारी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक दौरे पर हैं। जहां बल्लारी में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में देश के आदिवासियों की परवाह नहीं की गई। बीजेपी ने पहली बार एक […]

(जेपी नड्डा)
inkhbar News
  • Last Updated: November 20, 2022 15:18:40 IST

कर्नाटक:

बल्लारी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक दौरे पर हैं। जहां बल्लारी में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में देश के आदिवासियों की परवाह नहीं की गई। बीजेपी ने पहली बार एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया है।

हर स्कीम में दी जा रही प्राथमिकता

जेपी नड्डा ने जनसभा में आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चाहे जनजातीय स्कॉलरशिप की बात हो, एकलव्य विद्यालय की बात हो, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात हो बीजेपी सरकार जनजातीय भाइयों को हर स्कीम में प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव