Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Punjab Elections 2022: कुमार विश्वास के बयान पर सुरजेवाला ने केजरीवाल से पूछे 6 सवाल

Punjab Elections 2022: कुमार विश्वास के बयान पर सुरजेवाला ने केजरीवाल से पूछे 6 सवाल

तरुणी गांधी Punjab Elections 2022: चंडीगढ़, Punjab Elections 2022: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी कुमार विश्वास की तरफ से दिए गए बयानों को लेकर 6 सवाल पूछे हैं। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस के […]

Punjab Elections 2022
inkhbar News
  • Last Updated: February 16, 2022 20:16:28 IST

तरुणी गांधी

Punjab Elections 2022:

चंडीगढ़, Punjab Elections 2022: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी कुमार विश्वास की तरफ से दिए गए बयानों को लेकर 6 सवाल पूछे हैं। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी पवन खेड़ा के साथ एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए, सुरजेवाला ने कहा कि कुमार विश्वास केजरीवाल के पुराने साथी हैं और उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुर्जेवाल ने मांगे केजरीवाल से जवाब (Punjab Elections 2022)

सुरजेवाला ने कहा है कि आरोपों में कुमार विश्वास ने कहा है कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने पंजाब को देश से अलग करने और इसका प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी। जबकि तीन बार संविधान की शपथ लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वाले केजरीवाल का यह खुलासा हैरानी करने वाला है। सुरजेवाला ने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि क्या वह देश को बांटने के लिए किस से समझौता कर रहे थे। क्योंकि पिछले चुनाव के दौरान भी केजरीवाल आतंकवादियों के घर पर रुके थे।

सुरजेवाला ने जोर देते हुए कहा कि पंजाब देश का एक ऐसा राज्य है जिसने हमेशा से विपदा के समय देश का साथ दिया है। जब देश में अनाज की कमी आ गई थी, तब पंजाब के लोगों ने अपने पसीने से देश का पेट भरने का काम किया था और अगर ऐसे राज्य को केजरीवाल बाहर से अलग कर उसका प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह बहुत ही सनसनीखेज आरोप हैं।

ऐसे में सुरजेवाला ने केजरीवाल से 6 सवालों पर जवाब मांगे हैं,

1.क्या केजरीवाल ने सत्ता के लिए अलगाववादी और खालिस्तानी ताकतों का साथ लिया था। क्या मोड मंडी ब्लास्ट और लुधियाना बम धमाके में उनकी भूमिका है।

2. क्या केजरीवाल भगवंत मान के जरिए पंजाब में नाटक करके अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं।

3. क्या केजरीवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं या फिर वह पंजाब में कठपुतली सरकार बनाएंगे।

4. केजरीवाल को कुमार विश्वास के बयान पर जवाब देना चाहिए और क्या वह देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। क्योंकि ऐसा सोचना भी राजद्रोह है।

5.क्या केजरीवाल ने पंजाब को भारत से अलग करके प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी ?
6. क्या अरविंद केजरीवाल के लिए देश और पंजाब से बड़ी सत्ता की कुर्सी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है। यदि अरविंद केजरीवाल ने ऐसी बात कही है तो देश और पंजाब के लोग इसका जवाब चाहते हैं।

हरीश चौधरी ने भी बोलते हुए कहा कि केजरीवाल बताए कि वो सत्ता के लिए पंजाब में किस से समझौता करना चाहते है।
पंजाब में किसी को डराया नही जा सकता।मुगलों और अंग्रेजों ने भी डराने की नाकाम कौशिश की थी।
पंजाब और पंजाबियत ने जरूरत में हमेशा देश का साथ दिया।देश की अनाज की कमी को पंजाब ने पूरा किया।
केजरीवाल अक्सर बिना आधार भी बोलते है।अरुण जेटली और विक्रम मजिठिया से मांफी भी मांगी थी।
केजरीवाल को जवाब देना होगा ?

 

यह भी पढ़ें:

Singer Bappi Lahiri Passes Away: मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस