Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Madhya Pradesh Assembly Elections: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, नरेंद्र तोमर को चुनौती देंगे रवींद्र तोमर

Madhya Pradesh Assembly Elections: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, नरेंद्र तोमर को चुनौती देंगे रवींद्र तोमर

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इनमें 3 सीटों पर बदले गए उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं. वहीं पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ […]

MP Assembly Election 2023
inkhbar News
  • Last Updated: October 20, 2023 11:28:32 IST

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इनमें 3 सीटों पर बदले गए उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं. वहीं पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे।

कांग्रेस की तरफ से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार दतिया से अवधेश नायक के स्थान पर राजेंद्र भारती, गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से शेखर चौधरी के स्थान पर नर्मदा प्रसाद प्रजापति और पिछोर विधानसभा सीट पर शैलेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पार्टी ने निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े और सीधी से बीजेपी उम्मीदवार रीति पाठक के खिलाफ ज्ञान सिंह को टिकट दिया है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के लिए कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पार्टी अबतक कुल 229 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. वहीं कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत 69 विधायकों के नाम शामिल थे।

यह भी पढ़े : 

केंद्र सरकार बनाएगी LGBTQIA+ समुदाय के लिए समिति, जानिए किसकी होगी अध्यक्षता

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन