Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को एक और झटका! शिवसेना उपनेता बने अर्जुन खोतकर अब शिंदे गुट में होंगे शामिल

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को एक और झटका! शिवसेना उपनेता बने अर्जुन खोतकर अब शिंदे गुट में होंगे शामिल

महाराष्ट्र: मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। शिवसेना के बागी विधायक अब्दुल सत्तार ने ये दावा किया है कि पूर्व मंत्री और शिवसेना उपनेता अर्जुन खोतकर 31 जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो जाएंगे। हाल ही में बनाया […]

Eknath Shinde-Uddhav Thackeray
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2022 09:10:08 IST

महाराष्ट्र:

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। शिवसेना के बागी विधायक अब्दुल सत्तार ने ये दावा किया है कि पूर्व मंत्री और शिवसेना उपनेता अर्जुन खोतकर 31 जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो जाएंगे।

हाल ही में बनाया गया था उपनेता

बता दें कि अर्जुन खोतकर 2014 से 2019 तक देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। वे जालना जिले से आते है। उन्हें अभी हाल ही में उद्धव ठाकरे ने शिवसेना उपनेता के पद पर पदोन्नत किया था।

असमंजस में थे अर्जुन खोतकर

बागी विधायक सत्तार ने कहा कि विद्रोही खेमे में शामिल होने को लेकर अर्जुन खोतकर पहले काफी असमंजस में थे। लेकिन मैंने उनका भ्रम दूर किया। अब वो 31 जुलाई को सिल्लोड में एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होंगे। खेतकर के साथ स्थानीय बाजार समिति के कई सदस्य और पूर्व पार्षद भी शिंदे गुट में शामिल होंगे।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण