Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Mallikarjun Kharge on LS Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक पर मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह से मांगा जवाब

Mallikarjun Kharge on LS Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक पर मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह से मांगा जवाब

नई दिल्ली: आज यानी संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge on LS Security Breach) ने दोनों सदनों में गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग करते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राज्यसभा में भी आवाज […]

Mallikarjun Kharge on LS Security Breach
inkhbar News
  • Last Updated: December 13, 2023 20:01:53 IST

नई दिल्ली: आज यानी संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge on LS Security Breach) ने दोनों सदनों में गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग करते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राज्यसभा में भी आवाज उठाई गई। वहीं, इसके लेकर सरकार ने कहा है कि विपक्ष अब घटना को लेकर राजनीति कर रही है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाए सवाल

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge on LS Security Breach) ने राज्यसभा में घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकसभा में जो दो लोग कूदकर गड़बड़ किए, इसपर राज्यसभा में भी आवाज उठाई गई। उन्होंने कहा कि यह समस्या बहुत गंभीर है। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि यह केवल लोकसभा और राज्यसभा का प्रश्न नहीं है, बल्कि असली सवाल यह है कि इतनी सुरक्षा के बाद भी कैसे किसी ने सेंध लगा दी।

केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

संसद की सुरक्षा में हुए इस चूक को लेकर कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है। वहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस इस घटना पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया सही नही है। सदन चलना चाहिए ताकि देश को संदेश जाए की देश की ताकत इन सब से ऊपर है। कांग्रेस की राजनीति देश के लिए अच्छा संदेश नहीं दे रही है। इसके साथ ही पीयूष गोयल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

क्या हुआ सदन में?

संसद पर आतंकी हमले की आज 22वीं बरसी है। इस बीच लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान आज अचानक दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए। उस दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू सदन में अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान दोनों युवक बेंच पर कूदने लगे। उन्होंने अपने जूतों में स्प्रे छिपा रखा था, जिसे निकालकर वे स्पे करने लगे। इससे सदन में पीला धुआं फैल गया।

यह भी पढ़ें: Parliament: बीजेपी सांसद के विजिटर पास पर लोकसभा कार्यवाही देखने गया था हमलावर ? दानिश अली ने किया दावा