Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • MP Election 2023: ‘गांधी परिवार ने पहले सबको ठगा अब…’, सीएम शिवराज का कांग्रेस पर हमला

MP Election 2023: ‘गांधी परिवार ने पहले सबको ठगा अब…’, सीएम शिवराज का कांग्रेस पर हमला

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियां जनता को लुभाने में लगी हुई हैं। इसमे नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला है। कांग्रेस पर […]

shivraj singh chauhan
inkhbar News
  • Last Updated: October 14, 2023 08:34:40 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियां जनता को लुभाने में लगी हुई हैं। इसमे नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला है।

कांग्रेस पर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं पर हमलावर हैं। वहीं एक बार फिर सीएम शिवराज ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने सबको ठगा था, लेकिन अब कमलनाथ गांधी परिवार को ठग रहे हैं। शिवराज सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी से जबरन कई घोषणाएं करवा रहे थे। शिवराज ने कहा कि न लेना है न देना है तो ये कुछ भी बोलते हैं। उन्होेंने कहा कि पहले भी राहुल गांधी झूठ बोलकर गए थे की 10 दिन में कर्ज माफी नहीं तो सीएम बदलेंगे।

‘कन्फ्यूज करो और वोट लो’

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी कन्फ्यूज करो और वोट लो की राजनीति करते हैं। शिवराज ने कहा कि 15 महीने में लैपटॉप, साइकिल, यूनिफार्म और फीस रुकवा दी थी और अब बोल रहे हैं कि घर देंगे जब सीएम थे तो प्रधानमंत्री के 2 लाख आवास लौटा दिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी से झूठ बुलवा रही है।