Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • MP Election 2023: मंडला में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने जो भी अधिकार दिए थे…

MP Election 2023: मंडला में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने जो भी अधिकार दिए थे…

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए प्रियंका गांधी मंडला पहुंची हैं। यहां उन्होंने भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपको जो भी अधिकार दिए थे और आपको […]

Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: October 12, 2023 15:15:40 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए प्रियंका गांधी मंडला पहुंची हैं। यहां उन्होंने भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपको जो भी अधिकार दिए थे और आपको सशक्त बनाने के लिए जो भी काम किए थे, भाजपा के सत्ता में आने पर वो सब आपसे छीन लिए गए हैं। उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा लागू नहीं किया गया और गांवों में रोजगार के अवसर नहीं होने की वजह से पलायन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आपकी जमीन छीनी जा रही है और आपको अपनी फसल का सही दाम नहीं दिया जाता है। प्रियंका ने कहा कि जब आप आंदोलन करते हैं तो गोलियां चलाई जाती हैं।

स्कूल के बच्चों के खाते में आएंगे पैसे

मंडला में हुई सभा में प्रियंका गांधी ने जातीय जनगणना की पैरवी की और कहा कि बड़ी आबादी को न्याय दिलाने के लिए यह किया का रहा है। साथ ही मध्य प्रदेश में नई योजना की घोषणा करते हुए प्रियंका ने कहा कि अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी सीधे खाते में पैसे दिए जाएंगे। पढ़ो पढ़ाओ योजना के तहत पहली से आठवीं के बच्चों को 500 रुपये हर महीने, नवीं से दसवीं तक के बच्चों को 1000 रुपये और 11वीं-12वीं के बच्चों को 1500 रुपये हर महीने कांग्रेस सरकार की ओर से दिया जाएगा।

अपनी शक्ति को समझे जनता

प्रियंका ने कहा कि जितने भी नेता हैं, उन्हें बनाने वाले आप लोग हैं। उन्होंने कहा कि आप वोट नहीं देंगे, तो किसी की हिम्मत नहीं है इस मंच पर खड़े होने की। प्रियंका ने कहा कि शक्ति भी जनता की है और वोट भी जनता का है। प्रियंका गांधी ने लोगों से अपील की है कि अपनी शक्ति हो पहचाने और जागरूक बनें।उन्होंने कहा कि वोट देने जरूर जाएं। उन्होंने शिवराज सिंह सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में कितने सारे पद खाली हैं, आप कहीं भी किसी भी स्तर पर देखिए तो पद खाली पड़े हैं, लेकिन राज्य में नौजवान फिर भी बेरोजगार हैं।