Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • अकाली दल भी करेगा मुर्मू का समर्थन, अब तक इन दलों का मिला साथ

अकाली दल भी करेगा मुर्मू का समर्थन, अब तक इन दलों का मिला साथ

नई दिल्ली, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थक दलों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल ने भी मुर्मू का साथ देने का ऐलान कर दिया है. गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी के नाम का ऐलान होने के बाद से विभिन्न गैर […]

NDA president candidate draupadi murmu
inkhbar News
  • Last Updated: July 1, 2022 19:03:16 IST

नई दिल्ली, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थक दलों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल ने भी मुर्मू का साथ देने का ऐलान कर दिया है. गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी के नाम का ऐलान होने के बाद से विभिन्न गैर भाजपा दलों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है. बता दें कि जहां एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं, वहीं विपक्षी दलों की ओर से यशवंत सिंहा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है.

क्या बोले सुखबीर सिंह बादल ?

मुर्मू को समर्थन देने की बात पर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमने मुर्मू का साथ देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हम कभी भी कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे क्योंकि कांग्रेस ने सिख समुदाय को धोखा दिया है. गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद से ही विभिन्न गैर राजग दल उन्हें समर्थन देने लगे हैं.

ममता बोलीं- पहले पता होता तो..

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक अहम टिप्पणी की हैं, उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यदि एनडीए की ओर से पहले ही द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के बारे में बताया गया होता तो विपक्ष भी राजी हो जाता और सर्वसम्मति से उन्हें चुना जा सकता था. ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावनाएं ज्यादा होने की बात को भी स्वीकारा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने हमारा सुझाव तो लिया था, लेकिन अपने कैंडिडेट के बारे में कुछ बताया ही नहीं था.’ बता दें कि टीएमसी से ही इस्तीफा देने वाले यशवंत सिन्हा को विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है.

 

नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग में जलवा, जीता सिल्वर मेडल, तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड