Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Congress Politics: एक तरफ नाव बीच मझदार, दूसरी ओर अध्यक्ष पद चुनाव, बीच में राहुल गांधी का यह पोस्ट क्या कहता है?

Congress Politics: एक तरफ नाव बीच मझदार, दूसरी ओर अध्यक्ष पद चुनाव, बीच में राहुल गांधी का यह पोस्ट क्या कहता है?

नई दिल्ली: कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। पार्टी में राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर अटकलें बरकरार है। खबरों के अनुसार अब तक इस रेस में अशोक गहलोत, शशि थरूर का नाम सामने आ रहा है। वहीं देश भर से पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर […]

राहुल गांधी नाव खेते हुए
inkhbar News
  • Last Updated: September 20, 2022 10:04:03 IST

नई दिल्ली: कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। पार्टी में राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर अटकलें बरकरार है। खबरों के अनुसार अब तक इस रेस में अशोक गहलोत, शशि थरूर का नाम सामने आ रहा है। वहीं देश भर से पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे है।

अध्यक्ष पद की दौड़

अभी कांग्रेस पार्टी अंतरिम अध्यक्ष के सहारे चल रही है। और पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। दूसरी तरफ राहुल गांधी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पर है। मौजूदा घटनाक्रमों को देंखें तो अभी तक इस दौर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम शामिल है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी का नाम आगे कर रहे है।

अध्यक्ष पद और नाव, दोनो मझदार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने केरल में स्नेक बोट रेस में भाग लिया। इस दौरान खीचें गए फोटो को अपने फेसबुक प्रोफाईल से शेयर भी किया है। राहुल गांधी अपने इस पोस्ट में लिखते हैं कि जब नाव बीच मझधार में फंस जाए, तो पतवार हाथ में उठानी ही पड़ती है। न रुकेंगे, न झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे। राहुल गांधी के इस पोस्ट के बाद सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी एक बार फिर से कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकेंगें। हालांकि अब तक वह अध्यक्ष पद लेने से इनकार करते रहे हैं।

राहुल से बढ़ी आशाएं

पोस्ट के बाद पार्टी के समर्थकों की आशाएं बढ़ी है। उन्हें यह विश्वास हो रहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस की नाव को अवश्य पार लगाएंगे। जैसा कि असल हालात है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पार्टी से पलायन जारी है।