Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर की गिनती में भी मुर्मू को बढ़त, 1349 वोट मिले

राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर की गिनती में भी मुर्मू को बढ़त, 1349 वोट मिले

नई दिल्ली, देश को आज अपना 16वा राष्ट्रपति मिल जाएगा, रायसीना हिल की दौड़ के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है, जहाँ पहले राउंड में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत […]

President Elections 2022
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2022 17:42:07 IST

नई दिल्ली, देश को आज अपना 16वा राष्ट्रपति मिल जाएगा, रायसीना हिल की दौड़ के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है, जहाँ पहले राउंड में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले. अब दूसरे राउंड में भी द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बना ली है, दूसरे राउंड की वोटिंग में द्रौपदी मुर्मू को 483299 वोट मिले, मुर्मू को अब तक कुल 1349 वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को कुल 537 वोट मिले हैं.

द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा बढ़ाई गई

वोटो की गिनती कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी, इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं. यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ामात किए गए हैं. वोटों की गिनती में द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलती नज़र आ रही है. बता दें कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. वहीं, मुर्मू के गांव में बांटने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं।

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी

वहीं, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. जिसके चलते मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। इतना ही नहीं, मुर्मू के गाँव में उनके लिए रेड कार्पेट बिछा दिए गए हैं.

 

National Herald Case: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी, देशभर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन