Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रपति चुनाव: जमकर हो रही क्रॉस वोटिंग, पवार, सोनिया और अखिलेश नहीं संभाल पाए अपना खेमा

राष्ट्रपति चुनाव: जमकर हो रही क्रॉस वोटिंग, पवार, सोनिया और अखिलेश नहीं संभाल पाए अपना खेमा

नई दिल्ली, देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ. राष्ट्रपति चुनाव में यूपी, गुजरात, ओडिशा से लेकर असम तक क्रॉस वोटिंग देखने को मिली, यूपी के बरेली से सपा विधायक शहजील इस्लाम ने NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया. शहजील इस्लाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी करने के बाद […]

President Elections 2022
inkhbar News
  • Last Updated: July 18, 2022 17:34:47 IST

नई दिल्ली, देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ. राष्ट्रपति चुनाव में यूपी, गुजरात, ओडिशा से लेकर असम तक क्रॉस वोटिंग देखने को मिली, यूपी के बरेली से सपा विधायक शहजील इस्लाम ने NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया. शहजील इस्लाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आए थे. इसके बाद उनकी संपत्तियों पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी, वहीं दूसरी ओर, गुजरात में एनसीपी और ओडिशा-असम में कांग्रेस के विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग का दावा किया जा रहा है.

अखिलेश की पार्टी में सेंध

राष्ट्रपति चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में भी फूट पड़ गई, एक तरफ अखिलेश यादव के चाचा और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने खुलेआम द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है तो वहीं सपा के अपने ही विधायक शहजील इस्लाम ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में अपना वोट डाला। मालूम हो शिवपाल यादव ने तो पहले ही साफ कर दिया था कि वह ऐसे शख्स को वोट नहीं करेंगे, जिसने एक दौर में मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट करार दिया था, शिवपाल यादव ने इशारों-इशारों में यशवंत सिन्हा पर तंज कसा था.

कांग्रेस में भी फूट

कांग्रेस भी राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को रोक न सकी. ओडिशा से पार्टी के विधायक मोहम्मद मुकीम ने भी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार को वोट दिया, वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो मुकीम खुद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के लिए दावेदारी चाह रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं होने से वह पार्टी से नाराज थे. वहीं, झारखंड में भी कांग्रेस के विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग की गई है.

बिश्नोई ने सुनी अंतरआत्मा की आवाज़

हरियाणा में भी कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा है, पार्टी के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनते हुए मतदान किया है, इससे पहले राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस की बजाय भाजपा समर्थित कैंडिडेट को वोट दिया था और तब ही यही कहा था कि उन्होंने अपने अंतरआत्मा की आवाज़ सुनी है.

 

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद