Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Priyanka Gandhi Congress General Secretary: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का कांग्रेस महासचिव बनाकर राहुल गांधी का चला मास्टरस्ट्रोक

Priyanka Gandhi Congress General Secretary: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का कांग्रेस महासचिव बनाकर राहुल गांधी का चला मास्टरस्ट्रोक

Priyanka Gandhi Congress General Secretary: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाकर राहुल गांधी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है. प्रियंका की राजनीति में इंट्री कांग्रेस को 2019 आम चुनाव में बड़ा फायदा दिला सकता है.

प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया जाना लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक है. 
फोटो क्रेडिट- (ट्विटर)
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2019 13:55:03 IST

नई दिल्ली. Priyanka Gandhi Congress General Secretary: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस ने बुधवार को बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है. कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के साथ ही प्रियंका गांधी सक्रिय रूप से राजनीति में आ गई है. जिसका कांग्रेस को साल 2019 में होने वाले आम चुनाव में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

अब तक प्रियंका गांधी केवल अमेठी और रायबरेली सीट का चुनाव प्रचार देखा करती थी. प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस 2014 के मोदी लहर के बाद भी अमेठी और रायबरेली पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी. 2014 में यूपी में बसपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी एक भी सीट जीत पाने में सफल नहीं हो सकी थी. लेकिन प्रियंका ने अपने कार्यकुशलता के दम पर कांग्रेस की लाज बचाई थी.

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से पहले कई बार यह चर्चा जोरों में थी कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान दी जाए. लोगों का कहना है कि प्रियंका में दादी इंदिरा गांधी के गुण है, जो उन्हें राजनीति के लिए सक्षम बनाती है. बतौर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को चाहने वाले लोगों की संख्या बड़ी है. लोग प्रियंका के व्यवहार की काफी तारीफ करते है. प्रियंका गांधी जिस अपनापन से लोगों से मिलती हैं, बातचीत करती हैं, वो निश्चित तौर पर कांग्रेस को 2019 आम चुनाव में मदद देगा.

प्रियंका को महासचिव बनाना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा. साथ ही प्रियंका का पार्टी और परिवार पर जिस तरह का दखल है उसे देखते हुए कहा जा रहा है वो फैसला लेना में काफी आसान होगा. पूर्वी यूपी में सवर्ण वोटर बड़ी संख्या है. ऐसे में प्रियंका को पूर्वी यूपी को प्रभारी बनाया जाना पार्टी के लिए हितकारी होगा. 

Priyanka Gandhi Congress General Secretary: प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, बनीं कांग्रेस महासचिव, मिला पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार 

Priyanka Gandhi Profile: 16 साल की उम्र में दिया था पहला भाषण, दिखती है दादी इंदिरा गांधी की छवि, जाने प्रियंका गांधी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें 

Tags