Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Priyanka Gandhi MP Visit: सिंधिया पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, मुख्यमंत्री को बताया घोषणावीर

Priyanka Gandhi MP Visit: सिंधिया पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, मुख्यमंत्री को बताया घोषणावीर

भोपाल। कांग्रेस ने आज से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर के ग्वारी घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरूआत की। इस दौरान गोल बाजार शहीद स्मारक पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका […]

Priyanka Gandhi MP Visit: सिंधिया पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, मुख्यमंत्री को बताया घोषणावीर
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2023 14:50:42 IST

भोपाल। कांग्रेस ने आज से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर के ग्वारी घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरूआत की। इस दौरान गोल बाजार शहीद स्मारक पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी जमकर हमला किया।

Priyanka Gandhi ने मुख्यमंत्री को बताया घोषणावीर

कांग्रेस से बीजेपी में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर लिया, प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हमारी पार्टी के भी कुछ ऐसा नेता थे जो सत्ता की लालच के लिए हमें छोड़ कर चले गए, सत्ता के लिए ये लोग अपनी विचारधारा को भी भूल गए। आप लोगों के इनसे बचकर रहना है। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए उन्हें घोषणावीर बताया उनका कहना था कि आपके मुख्यमंत्री घोषणावीर हैं। मुख्यमंत्री ने 22 हजार घोषणाएं की हैं, इतनी नौकरियां दिला देते तो लोगों का कुछ भला तो हो जाता।

220 महीने में हुए 225 घोटाले

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीते 220 महीने में 225 घोटाले हुए हैं। पिछले 18 सालों से मध्य प्रदेश के साथ गलत हो रहा है। बता दें कि 2018 से 2020 के बीच के कांग्रेस सरकार के 15 महीनों को छोड़ दें तो साल 2005 से राज्य में लगातार भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में काबिज है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मिली बंपर जीत से उत्साहित कांग्रेस पार्टी अब मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा

इससे पहले प्रियंका गांधी ने अपने दौरे के दौरान जबलपुर के ग्वारी घाट पर नर्मदा की पूजा की और महाआरती में भी शामिल हुईं। महाआरती में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका सड़क मार्ग के जरिए रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शंकराचार्य चौक भी पहुंची। बता दें कि यह रक्तदान कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया है। रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने भंवरताल गार्डन पहुंचीं।