Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Rahul Gandhi का RSS पर हमला, मुस्लिम ब्रदरहुड से की तुलना, बताया फासीवादी संगठन

Rahul Gandhi का RSS पर हमला, मुस्लिम ब्रदरहुड से की तुलना, बताया फासीवादी संगठन

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लंदन स्थित थिंक टैक चैथम हाउस में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंनें RSS पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत में डेमोक्रेटिक कॉम्पटिशन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। इसका कारण RSS नामक एक संगठन है। यह एक कट्टरपंथी […]

RSS
inkhbar News
  • Last Updated: March 7, 2023 08:31:15 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लंदन स्थित थिंक टैक चैथम हाउस में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंनें RSS पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत में डेमोक्रेटिक कॉम्पटिशन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। इसका कारण RSS नामक एक संगठन है। यह एक कट्टरपंथी और फासीवादी संगठन है, जिसने भारत की लगभग सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।

 मुस्लिम ब्रदरहुड से की तुलना

चैथम हाउस में राहुल गांधी ने कहा कि आरआरएस मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बना है। इस कट्टरपंथी, फासीवादी संगठन ने भारत के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। मुझे इस बात ने झकझोर दिया कि वे हमारे देश के विभिन्न संस्थानों पर कब्जा करने में कितने सफल रहे हैं। इस समय भारत में प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं और किसी ना किसी तरह से इस संगठन के नियंत्रित में है।

बीजेपी को ना हराने के नैरेटिव को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी को कोई हरा नहीं सकता हम इस नैरेटिव में विश्वास नहीं करते, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचार है। हमने भाजपा की तुलना में कई वर्षों तक देश पर शासन किया है। एक नैरेटिव चल रहा है कि कोई भी भाजपा को हरा नहीं सकता लेकिन भाजपा हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहने वाली है।

इससे पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए अपने संबोधन में राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र पर लगातार हमले की बात की थी इसके अलावा रविवार को लंदन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज बंद किए जाने का आरोप लगाया था, गांधी ने कहा कि विपक्षी नेताओं को भारतीय संसद में चीनी आक्रामकता का मुद्दा उठाने की अनुमति तक नहीं है।