Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • ग्रेनेड हमले की आशंका के चलते रोका गया राहुल गांधी का काफिला, बिष्णुपुर के एसपी का आया बयान

ग्रेनेड हमले की आशंका के चलते रोका गया राहुल गांधी का काफिला, बिष्णुपुर के एसपी का आया बयान

Rahul Gandhi Manipur, Inkhabar। आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे हुए हैं। इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी जैसे ही राहत शिविरों में रह रहे लोगों से चुराचांदपुर मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया। राहुल के […]

ग्रेनेड हमले की आशंका के चलते रोका गया राहुल गांधी का काफिला, बिष्णुपुर के एसपी का आया बयान
inkhbar News
  • Last Updated: June 29, 2023 16:23:00 IST

Rahul Gandhi Manipur, Inkhabar। आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे हुए हैं। इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी जैसे ही राहत शिविरों में रह रहे लोगों से चुराचांदपुर मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया। राहुल के काफिले को रोकने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसी एसपी बिष्णुपुर ने स्पष्टीकरण देते हुए सुरक्षा कारणों से कांग्रेस नेता के काफिले को रोकने की बात कही है।

एसपी बिष्णुपुर ने क्या कहा ?

मीडिया से बात करते हुए एसपी हेइसनाम बलराम सिंह ने कहा, जमीनी हालात को देखते हुए हमने राहुल गांधी को आगे नहीं बढ़ने दिया और उन्हें हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर जाने की सलाह दी। सड़क मार्ग से आगे जाकर वीआईपी लोगों पर ग्रेनेड से हमला होने की आशंका है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है।

जयराम रमेश ने किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार राहुल गांधी को राहत शिविरों का दौरा करने और इंफाल के बाहर पीड़ित लोगों से बातचीत करने से रोक रही है। राहुल गांधी की दो दिवसीय मणिपुर यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की भावना के अनुरूप है। भले ही देश के पीएम मणिपुर में चल रही हिंसा को लेकर चुप रह सकते हैं, लेकिन मणिपुरी समाज के सभी वर्गों को सुनने और उन्हें राहत देने के राहुल गांधी के प्रयासों को क्यों रोका जा रहा है।