Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Rajasthan Ashok Gehlot Cabinet Oath Ceremony: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, 23 विधायक बने मंत्री

Rajasthan Ashok Gehlot Cabinet Oath Ceremony: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, 23 विधायक बने मंत्री

Rajasthan Ashok Gehlot Cabinet Oath Ceremony: आज राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का ऐलान हो गया. मंत्रियों को सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे शपथ दिलवाई गई. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट विशेष चार्टर्ड विमान से जयपुर पहुंचे.

Rajasthan-cabinet
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2018 06:38:13 IST

जयपुर. सोमवार सुबह को राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल के लिए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुआ. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट विशेष चार्टर्ड विमान से जयपुर पहुंचे. मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों को फोन करके बुलाया गया.

इस मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. बीडी कल्ला, डॉ रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदयलाल आंजना, साले मोहम्मद, गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामणिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, मदन लाल जाटव, राजेंद्र यादव और सुभाष गर्ग ने शपथ ली. इस बार मंत्रिमंडल में 23 मंत्रियों को शामिल किया गया है. वहीं अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जाएगा.

बुधवार से ही उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली में थे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार की रात दिल्ली पहुंचे. दोनों ने शनिवार रात कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. दोनों ने अपने-अपने पसंद के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करवाने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पैरवी की. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर चर्चा के बाद सहमति हुई. दिल्ली में हुई इस मुलाकात में अविनाश पांडे के अलावा 4 प्रभारी शामिल थे. राहुल गांधी के बाद अशोक गहलोत ने अहमद पटेल से मीटिंग की. इसके बाद मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम सहमति रविवार दोपहर 2 बजे हुई. 17 दिसंबर को अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद और उपमुख्यमंत्री पद पर सचिन पायलट ने शपथ ली.

Ashok Gehlot Rajasthan Farmers loan waved off: कमलनाथ और भूपेश बघेल के बाद राजस्थान में अशोक गहलोत का किसानों के 2 लाख तक की कर्जमाफी का ऐलान

Rahul Gandhi on Farmers Loan: कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों का कर्जा माफ कर राहुल गांधी बोले- हमने कर दिखाया

Tags