Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan BJP Manifesto: जेपी नड्डा ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बोले- अब नहीं होगा महिलाओं का अपमान

Rajasthan BJP Manifesto: जेपी नड्डा ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बोले- अब नहीं होगा महिलाओं का अपमान

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणापत्र को विकास का रोडमैप बताया है। भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सबका साथ और सबका विकास करेगी। […]

jp nadda
inkhbar News
  • Last Updated: November 16, 2023 12:50:44 IST

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणापत्र को विकास का रोडमैप बताया है। भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सबका साथ और सबका विकास करेगी। उन्होंने कहा कि गांव ,गरीब ,किसान , महिला, युवा ,अनुसुचित जाति, अनूसुचित जनजाति को मजबूत किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक विजन है। राजस्थान के लिए अपने विजन का जिक्र करते हुए नड्डा ने केंद्र की राजस्थान केंद्रित योजनाओं को बी गिनाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान को पिछले 9 वर्षों में 23 मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं।

BJP के संकल्प पत्र में क्या क्या?

भाजपा ने वादा किया है कि मातृ वंदन की रकम बढ़ाई जाएगी और इसे 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार कर दिया जाएगा। संकल्प पत्र में कहा गया है कि एम्स और आईआईटी की तर्ज पर हर डिविजन पर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। साथ ही भाजपा ने एसआईटी से पेपर लीक की जांच का भी वादा किया है। महिलाओं को केजी से पीजी तक फ्री पढ़ाई का भी वादा किया है।
पार्टी ने कहा कि गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदा जाएगा और एमएसपी के ऊपर बोनस भी दिया जाएगा।

नड्डा का कांग्रेस पर हमला

बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने मौजूदा अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान महिलाओं का अपमान और किसानों का तिरस्कार किया गया, जो कि बाजपा की सरकार में नहीं होगा। नड्डा ने आगे कहा कि राजस्थान में सिर तन से जुदा करने वाले सभा करते हैं। प्रदेश के इस तरह के माहौल को बदला जाएगा। नड्डा ने कहा कि जो हम लोग कहते हैं, वो करके देते हैं।