Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan में ED की रेड पर बोले सीएम अशोक गहलोत भाजपा कर रही दुरुपयोग

Rajasthan में ED की रेड पर बोले सीएम अशोक गहलोत भाजपा कर रही दुरुपयोग

जयपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा राजस्थान में की गई रेड पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ईडी का दुरुपयोग कर रही है। विश्वास जीतने में असमर्थ भाजपा सोशल मीडिया साइट एक्स पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान […]

Ashok Gehlot
inkhbar News
  • Last Updated: October 23, 2023 13:28:53 IST

जयपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा राजस्थान में की गई रेड पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

विश्वास जीतने में असमर्थ भाजपा

सोशल मीडिया साइट एक्स पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में लगातार हो रही ईडी की छापेमारी इस बात का सबूत हैं कि कांग्रेस चुनाव जीत रही है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की जनता का विश्वास जीतने में असमर्थ बीजेपी, कांग्रेस को परेशान करने के लिए जाच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है।

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने अब तक कुल 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा चुकी है। रामगढ़ विधायक साफिया को टिकट न देकर उनके पति जुबेर खान और रामेश्वर डूडी की जगह उनकी पत्नी सुशीला डूडी को चुनावी मैदान में मौका दिया है। इस चुनाव में पार्टी ने दो हारी हुई सीटों पर नए चेहरे को मौका दिया है। जिसमें सोजत सीट पर पूर्व मुख्य सचिव निर्जन और सूरतगढ़ में डूंगरराम गेदर को प्रत्याशी घोषित किया है।