Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan Election 2023: ‘झूठे आरोप लगाना बीजेपी की फितरत’, सीएम अशोक गहलोत ने बोला हमला

Rajasthan Election 2023: ‘झूठे आरोप लगाना बीजेपी की फितरत’, सीएम अशोक गहलोत ने बोला हमला

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अजमेर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान एक चुनावी सभा को […]

Ashok Gehlot
inkhbar News
  • Last Updated: November 16, 2023 08:51:16 IST

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अजमेर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि झूठे आरोप लगाना बीजेपी की फितरत है। इसके साथ ही गहलोत ने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस अपना वादा निभाती है।

झूठे आरोप लगाना बीजेपी की फितरत

बता दें कि अजमेर में मुख्यमंत्री गहलोत एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार (15 नवंबर) को कहा कि झूठे आरोप लगाना उनकी फितरत है। इसके साथ ही सीए गहलोत ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपने वादों को निभाया है। बता दें कि गहलोत अजमेर में ‘कांग्रेस गारंटी यात्रा’ और अजमेर संभाग के कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा नॉन इश्यू को इश्यू बनाती है

गहलोत ने कहा कि भाजपा का काम केवल झूठे आरोप लगाना ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘नॉन इश्यू’ को ‘इश्यू’ बना रही है, लेकिन प्रदेश की जनता को गुमराह नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ है, कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव सफल प्रयास किया है और हमारी पार्टी जनसेवा पर ही ध्यान केन्द्रित रखती है।

सरकार के गिनाए काम

सीएम गहलोेत ने कहा कि महिला, युवा, विद्यार्थी, किसान, वृद्ध, एकल नारी, विधवा समेत रसोई घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ने 7 गारंटियां दी हैं, जो दिसम्बर, 2023 में सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने पांच साल में विकास में कोई कमी नहीं आने दी। सीएम गहलोत ने विश्वास जताया कि ‘एक बार फिर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से सरकार बनाएगी।