Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • रिटायरमेंट के बाद रामनाथ कोविंद को क्या मिलेगा? कहाँ रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति

रिटायरमेंट के बाद रामनाथ कोविंद को क्या मिलेगा? कहाँ रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति

नई दिल्ली, आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने राष्टपति चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रच लिया है. द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति है, जबकि भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. दिन भर वोटों की गिनती की गई, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की. द्रौपदी मुर्मू […]

Ramnath Kovind
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2022 21:19:55 IST

नई दिल्ली, आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने राष्टपति चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रच लिया है. द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति है, जबकि भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. दिन भर वोटों की गिनती की गई, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की. द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 वोट मिले हैं और देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं. अब ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है. कुल तीनों राउंड की वोटिंग की बात करें तो कुल वोट 3219 थे. इनकी वैल्यू 8,38,839 थी, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले.

24 को खत्म हो रहा रामनाथ कोविंद का कार्यकाल

अब 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी, इससे पहले वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और 23 जुलाई को उनके सम्मान में उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू संसद भवन स्थित सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह का आयोजन करने वाले हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

रिटायरमेंट के बाद कहाँ रहेंगे कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कार्यकाल खत्म होने के बाद दिल्ली के 12 जनपथ स्थित बंगला आवंटित हुआ है, ये वही बंगला है, जहां कुछ साल पहले तक रामविलास पासवान रहते थे. पासवान इस बंगले में दो दशक से ज्यादा समय तक रहे और उनके निधन के बाद परिवार ने इसे खाली कर दिया. अब ये बंगला रामनाथ कोविंद को आवंटित हुआ है, बंगले को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है. राष्ट्रपति की बेटी स्वाति कोविंद बंगले के रेनोवेशन का काम देख रही हैं, बता दें इसी बंगले के बगल यानी 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का आवास है.

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

1. रिटायरमेंट के बाद रामनाथ कोविंद को हर महीने 1.5 लाख रुपये पेंशन मिलेगा.
2. रामनाथ कोविंद की पत्नी को हर महीने 30,000 रुपये सेक्रटेरियल असिस्टेंस के तौर पर दिए जाएंगे.
3. एक फर्निश्ड रेंट फ्री बंग्ला दिया जाता है.
4. दो फ्री लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन दिया जाता है.
5. स्टाफ खर्च के लिए हर साल 60,000 रुपये दिए जाते हैं.
6. रेल या विमान से फ्री यात्रा, एक आदमी को अपने साथ भी लेकर जा सकते हैं.

 

National Herald Case: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी, देशभर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन