Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • ‘सिंधिया 24 कैरेट गद्दार हैं, कांग्रेस में वापस नहीं आने देंगे’- जयराम रमेश बोले

‘सिंधिया 24 कैरेट गद्दार हैं, कांग्रेस में वापस नहीं आने देंगे’- जयराम रमेश बोले

नई दिल्ली। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिंधिया 24 कैरेट गद्दार हैं और उन्हें अब कांग्रेस में वापस कभी नहीं आने देंगे। इसके साथ ही रमेश ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को भी गद्दार बताया। अब कांग्रेस दोबारा […]

(जयराम रमेश-सिंधिया)
inkhbar News
  • Last Updated: December 3, 2022 07:41:52 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिंधिया 24 कैरेट गद्दार हैं और उन्हें अब कांग्रेस में वापस कभी नहीं आने देंगे। इसके साथ ही रमेश ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को भी गद्दार बताया।

अब कांग्रेस दोबारा स्वीकार नहीं करेगी

जयराम रमेश ने कहा कि सिंधिया और सरमा को कांग्रेस पार्टी अब दोबारा कभी स्वीकार नहीं करेगी। मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने जोर देकर कहा कि सिंधिया एक गद्दार हैं, सच्चे गद्दार, असली गद्दार और 24 कैरेट का गद्दार।

सिब्बल की दोबारा वापसी हो सकती है

इसके साथ ही जयराम रमेश ने कपिल सिब्बल को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सिब्बल ने पार्टी छोड़ने के बाद कभी भी कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कोई बात नहीं की है। इसलिए उनकी पार्टी में वापसी हो सकती है। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और हिमंत बिस्व सरमा की कभी भी कांग्रेस में वापसी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव