Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • दिल्ली में बीजेपी के सातो सांसद ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली में बीजेपी के सातो सांसद ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली। आज यानी 21 मई को दिल्ली के बीजेपी सांसदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा गया। सांसद मनोज तिवारी ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस-जिस ने अरविन्द केजरीवाल का साथ दिया है उसका कद घटा ही है। Delhi BJP MPs are addressing a Press Conference. https://t.co/EnMjlguG3L संबंधित […]

दिल्ली में बीजेपी के सातो सांसद ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना
inkhbar News
  • Last Updated: May 21, 2023 16:56:36 IST

नई दिल्ली। आज यानी 21 मई को दिल्ली के बीजेपी सांसदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा गया। सांसद मनोज तिवारी ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस-जिस ने अरविन्द केजरीवाल का साथ दिया है उसका कद घटा ही है।

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को बताया भ्रष्ट

आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल पर कई तंज कसे और उन्हें सबसे ज्यादा भ्रष्ट नेता बताया है। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल उन्ही लोगों के साथ खड़े है जिन्हे वो कभी भ्रष्टाचार की मूरत माना करते थे।

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने ये कहा

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा, ‘दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) है। एक शहर एक राज्य नहीं बनता है। सीएम केजरीवाल भ्रष्टाचार का नियंत्रण अपने हाथ में लेना चाहते हैं। केंद्र सरकार चाहे तो कानून ला सकती है। दिल्ली की व्यवस्था विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश है। मुख्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई करना इनकी मानसिकता को दर्शाता है। नियमों का उल्लंघन करते हुए, वे एक कांच के महल का निर्माण करते हैं। मुख्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई करना इनकी मानसिकता को दर्शाता है।

अमित शाह ने अहमदाबाद के इस मंदिर में की पूजा-अर्चना, वीडियो वायरल