Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • SP First List For Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव लड़ेंगे चुनाव

SP First List For Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव लड़ेंगे चुनाव

SP First List For Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. इनमें सबसे अहम सीट है मैनपुरी जिससे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे.

SP First List For Lok Sabha Election 2019
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2019 11:56:38 IST

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. लिस्ट के अनुसार पार्टी संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से आम चुनाव लड़ेंगे. मुलायम सिंह यादव के अलावा उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से, मुलायम के भाई राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से, कमलेश कटेरिया इटावा, भाईलाल रॉबर्ट्सगंज से और शब्बीर वाल्मीकि बहराइच से आम चुनाव लड़ेंगे. इन नामों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने की है.

बता दें की समाजवादी पार्टी से पहले गुरुवार को कांग्रेस ने भी आम चुनाव के लिए 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस की लिस्ट के अनुसार सोनिया गांधी रायबरेली और राहुल गांधई अमेठी से लड़ेंगे. बता दें कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती पहले ही गठबंधन कर चुके हैं. दोनों पार्टी के साथ आरएलडी भी गठबंधन में शामिल है. इस गठबंधन में 38 सीट बसपा, 37 सीट सपा और 3 सीट आरएलडी के पास हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ की दो सीटों पर गठबंधन का कोई प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा.

अटकलें हैं कि कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के बीच अभी बातचीत चल रही है कि 15 सीटें कांग्रेस को दी जाएंगी. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जिन सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं उन्हें देखकर गठबंधन में पार्टी के शामिल होने की बातों पर विराम लग सकता है. अभी कांग्रेस, सपा और बसपा की सभी सीटों पर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है इसी के बाद निश्चित होगा की किस सीट पर कौन सी पार्टी मजबूती बनाएगी.

Congress First List For Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, अमेठी से राहुल गांधी जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी चुनावी मैदान में

Supreme Court On Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर मामले में होगी मध्यस्थता, जानिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बड़ी बातें

Tags