Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • सुब्रमण्यम स्वामी ने अर्थव्यवस्था और चीन सीमा विवाद को लेकर सरकार की नीति पर उठाए सवाल

सुब्रमण्यम स्वामी ने अर्थव्यवस्था और चीन सीमा विवाद को लेकर सरकार की नीति पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी जो अक्सर अपनी ही सरकार की गलत नीतियों पर सवाल उठाते हैं उन्होंने एक बार फिर भाजपा शासन के तहत अर्थव्यवस्था और चीन सीमा विवाद पर तंज कसा है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने चीन के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का मुद्दा उठाया है। स्वामी ने कहा है […]

subrammaniyan swamy.png
inkhbar News
  • Last Updated: May 21, 2022 16:44:13 IST

नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी जो अक्सर अपनी ही सरकार की गलत नीतियों पर सवाल उठाते हैं उन्होंने एक बार फिर भाजपा शासन के तहत अर्थव्यवस्था और चीन सीमा विवाद पर तंज कसा है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने चीन के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का मुद्दा उठाया है। स्वामी ने कहा है कि देश अर्थव्यवस्था में गंभीर विफलता का सामना कर रहा है।

अर्थव्यवस्था में घोर विफलता

दरअसल, अपने एक ट्वीट में पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, ‘बीजेपी 2024 के इंडिया शाइनिंग वाले हाल की तरफ बढ़ रही है, क्योंकि अर्थव्यवस्था में घोर विफलता है। इसके साथ ही केंद्र यह मानने से इनकार करता रहा है कि चीन ने हमारे 4000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

आपको बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी इससे पहले भी मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं। स्वामी ने कुछ दिन पहले अर्थव्यवस्था में मंदी के कारण भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग में बदलाव की संभावना पर कहा था कि मैं इस बारे में 2016 से मोदी जी को याद पत्र लिख कर याद दिला रहा हुं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की सॉवरेन रेटिंग जंक ग्रेड में जाने का खतरा है। जिसके लिए सरकार ने दुनिया भर में भारत पर सकारात्मक प्रभाव बनाए रखने के लिए नैरेटिव मैनेजमेंट का मसौदा तैयार किया है।

राहुल गांधी ने भी उठाए थे सवाल

वहीं आज ब्रिटेन के लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूक्रेन की तुलना भारत के लद्दाख और डोकलाम से की। उन्होंने कहा कि भारत की इन दोनों जगहों पर चीन की सेना अंदर बैठी हुई है। राहुल ने कहा कि चीन वहां पर कुछ बड़ा करने की फिराक में है. वो वहां (लद्दाख और डोकलाम) पर काफी निर्माण कार्य कर रहा है। लेकिन मोदी सरकार इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहती है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने पलटवार किया है।

गेट वेल सून- मुख्तार अब्बास नकवी

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि उनकी दिक्कत क्या हो गई है कि कभी वो हिंदुस्तान को पाकिस्तान बताने लगते हैं तो कभी हिंदुस्तान की तुलना यूक्रेन से करने लगते है. नकवी ने कहा कि वो (राहुल गांधी) हिंदुस्तान को हिंदुस्तान समझने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। हम उनको सिर्फ इतना ही कहेंगे कि ‘गेट वेल सून’।

 

यह भी पढ़ें :

यूपी: 27 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, उन्हें लेने पहुंचे शिवपाल यादव

पिता निकला बेटे और बहू का हत्यारा, पकड़े जाने पर किया चौकाने वाला खुलासा