Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • पीएम मोदी के आरोपों पर टीएस सिंहदेव बोले जानकारी हो तो करें सार्वजनिक

पीएम मोदी के आरोपों पर टीएस सिंहदेव बोले जानकारी हो तो करें सार्वजनिक

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने शराब में भ्रष्टाचार किया। उन्होंने […]

टीएस सिंह देव
inkhbar News
  • Last Updated: October 1, 2023 07:02:30 IST

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने शराब में भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि यहां तक कि गाय के गोबर को भी नहीं छोड़ा।

जानकारी हो तो करें सार्वजनिक

अब इस मामले पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों पर टीएस सिंह देव ने कहा कि उनको आरोप नहीं लगाने चाहिए, उन्हें जांच करनी चाहिए। टीएस सिंह देव ने कहा कि अगर पीएम मोदी के पास कोई जानकारी है, तो उन्हें उसे सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह गोबर घोटाले के बारे में बात कर रहे थे, तो उन्हें इसके बारे में बताना चाहिए। टीएस सिंहदेव ने कहा कि इसमें करीब 200 करोड़ रुपया लोगों को दिया गया है, तो प्रधानमंत्री बताएं कि इसमें कितनी रकम का घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि अगर पीएम को जानकारी नहीं है तो ऐसे पद पर रहते हुए उनको इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए।

पीएम ने की चुनाव अभियान की शुरुआत

बता दें पीएम मोदी ने शनिवार को बिलासपुर में जनसभा करने के साथ ही भाजपा ने इस साल होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। यही नहीं आने वाले तीन अक्टूबर को प्रधानमंत्री जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।