Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • UP Elections 2022: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल ने भी छोड़ी पार्टी, थामा भाजपा का दामन

UP Elections 2022: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल ने भी छोड़ी पार्टी, थामा भाजपा का दामन

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश, UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में दुसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है, दरअसल, कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. कांग्रेस की जानी-मानी नेता पल्लवी सिंह अब भाजपा में शामिल हो गई हैं, […]

UP Elections 2022
inkhbar News
  • Last Updated: February 12, 2022 16:12:25 IST

UP Elections 2022:

उत्तर प्रदेश, UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में दुसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है, दरअसल, कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. कांग्रेस की जानी-मानी नेता पल्लवी सिंह अब भाजपा में शामिल हो गई हैं, पल्लवी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बड़ा आरोप लगाया था। गौरतलब है, पल्लवी सिंह कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने के प्रमुख चेहरों में से एक थीं.

कांग्रेस की तीन पोस्टर गर्ल्स ने थामा भाजपा का दामन

बता दें पल्ल्वी सिंह से पहले कांग्रेस की दो और पोस्टर गर्ल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं. तीन दिन पहले ही शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता ली. वंदना सिंह के पार्टी छोड़ने की वजह पार्टी में पुराने कारकर्ताओं के मुकाबले नए चेहरों को ज्यादा तरजीह देना बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि पुराने चेहरों की अनदेखी से वंदना नाराज़ थी जिस वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया. कांग्रेस पार्टी छोड़ते हुए वंदना ने कहा था कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय कभी नहीं देती हैं, दो साल से वह एक बार भी उनसे नहीं मिली हैं.

पोस्टर गर्ल ने लगाए गंभीर आरोप

टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ अभियान की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने कहा था कि, वे 5-6 साल से कांग्रेस में सक्रिय हैं, पदाधिकारी रही हैं, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी टिकट नहीं दिए जाने से वे नाराज़ हैं. पार्टी में अब पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर नए लोगों को टिकट दिया जा रहा है जिस वजह से वंदना पार्टी से नाराज़ हैं. वंदना ने बताया कि उन्होंने इस्तीफा देने से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रियंका गांधी से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन उन्हें मिलने का समय ही नहीं दिया गया.

 

यह भी पढ़ें:

Hijab Row: कर्नाटक में बढ़ते विवाद के बीच शिक्षण संस्थान 16 फरवरी तक किए गये बंद

Horrific Accident in Rajasthan भिवाड़ी में निर्माणाधीन इमारत हुई जमींदोज, एक की मौत- दर्जन भर मजदूर हुए घायल