Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • UP Elections 2022: ग़ाज़ियाबाद में प्रियंका गाँधी का रोड शो, संगीता त्यागी के लिए मांगे वोट

UP Elections 2022: ग़ाज़ियाबाद में प्रियंका गाँधी का रोड शो, संगीता त्यागी के लिए मांगे वोट

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश, UP Elections 2022: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने शुक्रवार को घर-घर जाकर प्रचार किया. गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और स्वर्गीय राजीव त्यागी की पत्नी संगीता […]

UP Elections 2022
inkhbar News
  • Last Updated: February 4, 2022 19:05:17 IST

UP Elections 2022:

उत्तर प्रदेश, UP Elections 2022: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने शुक्रवार को घर-घर जाकर प्रचार किया. गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और स्वर्गीय राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी के समर्थन में खोड़ा में वोट अपील की.

प्रियंका गाँधी ने लोगों से की वोट अपील

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानि शुक्रवार को गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में डोर तो डोर प्रचार करने पहुंची. विजयनगर इलाके में प्रियंका गांधी ने लोगों के घरों और दुकानों में जाकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की. गाजियाबाद के बाद प्रियंका गांधी साहिबाबाद पहुंची जहां से कांग्रेस के प्रवक्ता रहे राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा गया है. प्रियंका ने यहां दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी के पक्ष में प्रचार करते हुए लोगों से उनके लिए वोट अपील की, साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में रोड शो भी किया.

हम जनता के वास्तव मुद्दों को उठा रहे हैं- प्रियंका गाँधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि जिन लोगों को लॉकडाउन के दौरान सहयोग नहीं मिला, जो आज भी रोजगार की समस्या से जूझ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी उन लोगों के मुद्दे उठा रही है, जो जनता के वास्तव मुद्दे हैं, जिनसे जनता को नुकसान होता है. प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदाइन में उतरी है. 30 साल में यह पहली बार है जब हमारी पार्टी ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ा है.”

 

यह भी पढ़ें:

Corona update: देश में दम तोड़ता कोरोना लेकिन बढ़ रहे मौत के आंकड़े