Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • UP Nikay Chunav: सपा ने मेयर पद के सभी उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

UP Nikay Chunav: सपा ने मेयर पद के सभी उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के लिए मेयर पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने आगरा नगर निगम से जूही प्रकाश जाटव, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा, झांसी से सतीश जतारिया,सहारनपुर से नूर हसन मलिक, मेरठ से सीमा प्रधान, लखनऊ से वंदना मिश्रा, गाजियाबाद से पूनम, कानपुर से […]

UP Nikay Chunav
inkhbar News
  • Last Updated: April 19, 2023 18:18:46 IST

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के लिए मेयर पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने आगरा नगर निगम से जूही प्रकाश जाटव, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा, झांसी से सतीश जतारिया,सहारनपुर से नूर हसन मलिक, मेरठ से सीमा प्रधान, लखनऊ से वंदना मिश्रा, गाजियाबाद से पूनम, कानपुर से वंदना वाजपेयी, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव, वाराणसी से ओपी सिंह, बरेली से संजीव सक्सेना, गोरखपुर से काजल निषाद, मुरादाबाद से सैय्यद रईस उद्दीन, अयोध्या से डॉ. आशीष पांडेय, मथुरा-वृंदावन से पं. तुलसी राम शर्मा , शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, अलीगढ़ से जमीर उल्ला खां और बरेली से संजीव सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है।

UP Nikay Chunav

UP Nikay Chunav

UP Nikay Chunav

UP Nikay Chunav

EVM से होगा मेयर का चुनाव

बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के 14,684 पदों पर मतदान होगा। जिसमें 17 मेयर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से कराए जाएंगे। मालूम हो कि मेयर की 17 में से 9 सीटें आरक्षित है। इनमें से आगरा की सीट एससी (महिला), झांसी की सीट एससी, शाहजहांपुर और फिरोजाबाद की सीट ओबीसी (महिला), सहारनपुर और मेरठ की सीट ओबीसी, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद की सीट महिला के लिए हैं। वहीं वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन की सीटें अनारक्षित हैं।

14,684 सीटों पर वोटिंग

मालूम हो कि यूपी में 4 और 11 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 13 मई को आएंगे। यूपी में कुल 75 जिले हैं इन सभी जिलों में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में प्रदेश के 37 जिलों में, जबकि दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान कराया जायेगा। 7 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में 14684 सीटों पर वोटिंग होगी।