Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Uttar Pradesh: विधानसभा में मोबाइल गेम खेल रहे थे BJP विधायक, सपा ने साधा निशाना

Uttar Pradesh: विधानसभा में मोबाइल गेम खेल रहे थे BJP विधायक, सपा ने साधा निशाना

Uttar Pradesh: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत इस वक्त गरमाई हुई है। राज्य में विधानसभा का सत्र चल रहा है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे को घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में महोबा […]

UP Assembly-BJP MLA
inkhbar News
  • Last Updated: September 24, 2022 12:19:33 IST

Uttar Pradesh:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत इस वक्त गरमाई हुई है। राज्य में विधानसभा का सत्र चल रहा है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे को घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में महोबा से बीजेपी विधायक विधानसभा में मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते हुए दिख रहे हैं।

सपा ने ट्वीट किया वीडियो

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा का एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि भाजपा विधायक सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। महोबा से बीजेपी विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे हैं। वहीं, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे हैं।

मनोरंजन का अड्डा बनाया

सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में आगे लिखा गया है कि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के विधायकों के पास जनता के मुद्दों का कोई जवाब नहीं है, वो बस सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे हैं। ये बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

सुरक्षा में बेदम सरकार

यूपी विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने कानून व्यवस्था को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। सपा ने ट्वीट कर लिखा है कि बहन बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा में ये भाजपा सरकार बेदम है। प्रदेश में सरकार द्वारा संरक्षित अपराधी लगातार कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

भविष्य के साथ खिलवाड़

इसके साथ ही सपा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर भी ट्वीट कर निशाना साधा है। सपा ने  लिखा है कि यह दमनकारी सरकार देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा सरकार इलाहाबाद विश्विद्यालय के छात्रों का शोषण कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव