Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश: धर्म सिंह सैनी की आज होगी घर वापसी, CM योगी की मौजूदगी में ज्वाइन करेंगे बीजेपी

उत्तर प्रदेश: धर्म सिंह सैनी की आज होगी घर वापसी, CM योगी की मौजूदगी में ज्वाइन करेंगे बीजेपी

उत्तर प्रदेश राजनीति: लखनऊ। मैनपुरी और रामपुर के अपने गढ़ को बचाने में जुटी समाजवादी पार्टी को आज बड़ा झटका लगने वाला है। सहारनपुर के समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी की आज बीजेपी में घर वापसी हो जाएगी। खतौली में एक जनसभा के दौरान वह भाजपा में शामिल होंगे। […]

(बीजेपी-धर्म सिंह सैनी)
inkhbar News
  • Last Updated: November 30, 2022 13:34:20 IST

उत्तर प्रदेश राजनीति:

लखनऊ। मैनपुरी और रामपुर के अपने गढ़ को बचाने में जुटी समाजवादी पार्टी को आज बड़ा झटका लगने वाला है। सहारनपुर के समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी की आज बीजेपी में घर वापसी हो जाएगी। खतौली में एक जनसभा के दौरान वह भाजपा में शामिल होंगे। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

सपा में साइडलाइन हो गए थे

बताया जा रहा है कि सहारनपुर से विधानसभा चुनाव हारने के बाद धर्म सिंह सैनी समाजवादी पार्टी में साइडलाइन कर दिए गए थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनको ज्यादा तवज्जों नहीं मिल रही थी। लगातार हो रही उपेक्षा की वजह से ही उन्होंने दोबारा बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

योगी सरकार 1.0 में थे मंत्री

बता दें कि धर्म सिंह सैनी इससे पहले भी भाजपा में थे, उन्होंने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा का दामन थाम लिया था। सैनी ने 2017 से लेकर 2022 तक योगी सरकार के पहले कार्यकाल में आयुष मंत्रालय संभाला था। बीजेपी छोड़ते वक्त भी उन्होंने कहा था कि पार्टी में मेरी कोई बात नहीं सुनी जाती थी। गौरतलब है कि चुनाव से ठीक पहले धर्म सिंह सैनी, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत करीब 20 नेताओं ने बीजेपी छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव