Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Rajasthan Election 2023: चुनाव नतीजों से पहले वसुंधरा राजे ने राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात, बढ़ी हलचल

Rajasthan Election 2023: चुनाव नतीजों से पहले वसुंधरा राजे ने राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात, बढ़ी हलचल

नई दिल्ली। राजस्थान में चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले हैं। एक दिन के भीतर ये फैसला हो जाएगा कि राजस्थान में कौन सरकार बना रहा है। इसी बीच प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने एक बड़ा कदम उठाया। वसुंधरा राजे ने शुक्रवार रात […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 2, 2023 08:52:13 IST

नई दिल्ली। राजस्थान में चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले हैं। एक दिन के भीतर ये फैसला हो जाएगा कि राजस्थान में कौन सरकार बना रहा है। इसी बीच प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने एक बड़ा कदम उठाया। वसुंधरा राजे ने शुक्रवार रात राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

राजनीतिक हलचल बढ़ी

अब कलराज मिश्रा और वसुंधरा राजे की इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, वसुंधरा राजे ने यह साफ तौर पर कह दिया है कि ये मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल के साथ मुलाकात की जानकारी वसुंधरा राजे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कहा कि जयपुर स्थित राजभवन पहुंच कर राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की।

गहलोत ने भी की थी मुलाकात

आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी राज्यपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अशोक गहलोत ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि आज माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।