Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • गोद में 5 महीने का बच्चा लेकर महिला विधायक पहुँची विधानसभा, कही ये बड़ी बात

गोद में 5 महीने का बच्चा लेकर महिला विधायक पहुँची विधानसभा, कही ये बड़ी बात

मुंबई: महाराष्ट्र के नसीर के विधानसभा में आज एक महिला विधायक की आँखों से आँसू चछलक पड़े। बता दें, एनसीपी की विधायक सरोज आहिरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की उन्हें किस बात से तकलीफ हुई। सरोज अपने 5 महीने के नवजात बच्चे लेकर विधान सभा में पहुँची थी।   संबंधित खबरें PM मोदी ने […]

गोद में 5 महीने का लेकर महिला विधायक पहुँची विधानसभा, कही ये बड़ी बात
inkhbar News
  • Last Updated: February 27, 2023 19:34:42 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के नसीर के विधानसभा में आज एक महिला विधायक की आँखों से आँसू चछलक पड़े। बता दें, एनसीपी की विधायक सरोज आहिरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की उन्हें किस बात से तकलीफ हुई। सरोज अपने 5 महीने के नवजात बच्चे लेकर विधान सभा में पहुँची थी।

 

उनका बच्चा सिर्फ 5 महीने का है। एनसीपी की विधायक अपने 5 महीने के बच्चे को लेकर विधान सभा की कार्यवाही छोड़कर चली गयी। महिला विधायक का कहना है कि विधान सभा में चाइल्डकैअर रूम ना होने पर उन्हें काफी परेशानी हुई। महिला विधायक का बताया कि उनका 5 महीने का बच्चा है जिसके लिए विधानसभा में एक चाइल्डकैअर रूम होना चाहिए जिसके तहत वह अपने बच्चे को वहाँ पर रख सके और फिर विधान सभा में उपस्थित होकर भाग ले सके…

 

NCP विधायक को कार्यवाही छोड़कर जाना पड़ा

लेकिन विधान सभा में चाइल्डकैअर रूम नहीं बनाया गया जिससे महिला विधायक नाराज़ है और आज की सदन की कार्यवाही छोड़कर चली गई। महिला विधायक ने कहा कि वो बच्चे को गंदे कमरे में नहीं रख सकती है। जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले भी दिसंबर महीने में जब उनका बच्चा ढाई महीने का था जब भी एनसीपी विधायक ने चाइल्डकैअर रूम की मांग की थी। इन्होने बाकायदा इसके लिए विधान सभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा था लेकीन फिर भी नहीं बनाया गया। ऐसे में इस महिला विधयक का कहना है कि अगर कल तक चाइल्डकैअर रूम नहीं बना तो एनसीपी की विधायक सरोज आहिरे बजट सेशन को अटेंड नहीं करेंगी और इसका विरोध करेंगी।

 

30 सितंबर को हुआ था बेटे का जन्म

आपको बता दें, 30 सितंबर को उनके सरोज के बेटे का जन्म हुआ था। विधायक सरोज अहिरे ने कहा कि हाईवे पर बच्चे को लाते समय उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हाईवे पर कहीं भी शौचालय नहीं है, कहीं पानी की सुविधा नहीं है, इसलिए वह इन मुद्दों को भी उठाएँगी। आपको बता देंम सरोज ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। विधायक सरोज अहिरे के पति पेशे से नासिक के ही मशहूर डेंटिस्ट हैं। सरोज अहिरे और उनके पति ने प्रवीण वाघ ने फरवरी 2021 में शादी की थी। अब उनका 5 महीने का बच्चा है।

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश