Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • 06 मई आज का राशिफल: मिथुन राशि को चेतावनी, लापरवाही पड़ सकती है भारी – बाकी राशियों का भी जानें हाल!

06 मई आज का राशिफल: मिथुन राशि को चेतावनी, लापरवाही पड़ सकती है भारी – बाकी राशियों का भी जानें हाल!

चंद्रमा का गोचर दिन रात सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा है और इस गोचर में चंद्रमा मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से संचार कर रहे हैं। और चंद्रमा एवं सूर्य के बीच नवम पंचम योग बना है।

aaj ka rashifal image
inkhbar News
  • Last Updated: May 6, 2025 09:53:46 IST

Aaj Ka Rashifal : 6 मई का राशिफल मेष और तुला राशि के जातकों के लिए लाभ को दिखा रहा है। चंद्रमा का गोचर दिन रात सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा है और इस गोचर में चंद्रमा मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से संचार कर रहे हैं। और चंद्रमा एवं सूर्य के बीच नवम पंचम योग बना है। जबकि दिन भर लक्ष्मी नारायण योग में बुध शामिल रहेंगे और देर रात बुध मेष राशि में गोचर करते हुए बुधादित्य योग भी बन रहे है।

मेष राशि

मेष राशि के लिए मंगलवार का दिन सुखद रहने वाला है। नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिल सकती है। दोस्तों से सहयोग भी पाएंगे। तेजी से काम लेंगे।बचत का पक्ष सुधरेगा। विविध परिणाम सकारात्मक रहेंगे। कारोबार में विस्तार के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आज भाग्य 89% पक्ष में रहेगा। संकटमोचन हनुमानजी का ध्यान कीजिए और बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद अर्पित कीजिए।

वृषभ राशि

चंद्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर करना वृषभ राशि के लिए सुख और आनंद में वृद्धि करने वाला है। कोई परेशानी और चिंता दूर होगी।मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक एवं प्रशासकीय मामलों में सफल होंगे। उपयोगी वस्तु क्रय कर सकते हैं। लाभ प्रतिशत औसत से अच्छा रहेगा। आज भाग्य 91% पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज लक्ष्मी नारायण योग का लाभ मिलेगा। अकाउंट और प्रबंधन के काम में भी प्रदर्शन बेहतर होगा।कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। पेशेवर यात्रा संभव है।लापरवाही से बचें। योजनाओं को गति मिलेगी।लाभ के अवसर बढ़ेंगे।आज भाग्य 86% पक्ष में रहेगा। श्रीगणेशजी की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन आर्थिक व्यवहार के मामले में अनुकूल रहेगा। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। सभी काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर नजर आएंगे। बचत व बैंकिग के कार्यां पर जोर रखेंगे। निरंतरता बनी रहेगी। नियम अनुशासन रखेंगे। आज भाग्य 84 प्रतिशत पक्ष में रहेगा। आपको आज दामोदराष्टकम् का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन चंद्रमा के गोचर से लाभदायक रहेगा। खान पान के मामले में संयम बरतें। संयम से काम लेना और भावुकता से बचना होगा। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। वित्तीय मामले गति लेंगे। चहुंओर सफलता के संकेत हैं। धनधान्य में वृद्धि रहेगी।आज भाग्य 82 प्रतिशत पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ भी करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शिक्षा के मामले में छात्रों को मन संयमित रखना होगा।छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। आर्थिक मामलों में सहज सजग रहेंगे। स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे। नियमों का पालन करें। आज भाग्य 75% पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। वित्तीय मामले पक्ष में बनेंगे। विभिन्न विषयों पर जोर रखेंगे। आर्थिक क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। बड़ी उपलब्धियां संभव होंगी।आज भाग्य 85% पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी अथवा सहयोगी की वजह से तनाव मिल सकता है। वाणी पर कंट्रोल करना होगा। लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। लंबित विषय हल होंगे। उद्योग व्यवसाय उम्मीद के अनुरूप रहेंगे। आज भाग्य 76% पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को बूंदी के प्रसाद अर्पित करें और बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए दिन कार्यक्षेत्र और कारोबार में अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी निकट संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। चर्चाओं में अवसरों का लाभ उठाएंगे। वाणिज्यिक कार्यां को गति देंगे। आज भाग्य 88% पक्ष में रहेगा। मीठी रोटियां गाय को खिलाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कानूनी मामलों में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा। जरूरी सूचना मिलना संभव है। व्यवस्था पर जोर रखें। सजगता बनाए रहेंगे। कोई जोखिम भरा कदम भी उठा सकते हैं। आज भाग्य 82% पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को सिंदूर और पान भेंट करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आज बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी के काम में विशेष रूप से सफलता मिलेगी। खानपान में भी संयम रखने की जरूरत है। भूमि भवन के मामले बनेंगे। मामले लंबित नहीं रखें। आज भाग्य 88% पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा।कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। बजट के अनुसार चलेंगे। अतार्किक बातों में न आएं।उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आज भाग्य 83% पक्ष में रहेगा। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभदायक होगा, लाल चंदन से तिलक करें।

Also Read: आज की बड़ी खबरें: भारत के वॉटर स्ट्राइक से पड़ोसी मुल्क परेशान, पाकिस्तानी हैकर्स का साइबर अटैक, सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल सफर खत्म

 

Tags