Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • शुक्रवार के दिन करें ये 3 उपाय, घर में हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार के दिन करें ये 3 उपाय, घर में हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी जी का माना जाता है, अगर आप भी मां देवी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज की हमारी इस खबर के माध्यम से जानें कि आज के दिन कौन से उपाय करने चाहिए.

Maa Laxmi, Friday, devotional news,home, Money, religious news, India News
inkhbar News
  • Last Updated: May 19, 2017 03:08:59 IST
नई दिल्ली : शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी जी का माना जाता है, अगर आप भी मां देवी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज की हमारी इस खबर के माध्यम से जानें कि आज के दिन कौन से उपाय करने चाहिए.
 
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है, आज के दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं जिससे उनके मन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएं. आप भी अगर मां की कृपा पाना चाहते हैं तो मां की पूजा विधि-विधान के साथ करने के बाद नीचे दिए गए उपायों को जरूर अपनाएं.
 
उपाय
 
1) शुक्रवार के दिन गाय को ताजी बनी रोटी खिलाएं. ऐसा माना गया है कि ऐसा करने से मां की कृपा आप पर बनी रहेगी.
 
2) दिवाली के समय सभी अपने घरों की स्वच्छता पर खास ध्यान देते हैं, अगर आप पूरे साल घर में स्वच्छता का ध्यान रखेंगे तो मां लक्ष्मी जरूर आपसे प्रसन्न होंगी. इसी के साथ कभी भूलकर भी झाडू न लगाएं, ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है.
 
3) आज के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीज जैसे कि आटा,चावल, या सफेद रंग के कपड़े आदि दान करें. इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है.
 

 

Tags