Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Dhanteras 2017 Shopping: नए बर्तन खरीदने से पहले जान लें क्या है शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2017 Shopping: नए बर्तन खरीदने से पहले जान लें क्या है शुभ मुहूर्त

आज धनतेरस 2017 का पर्व मनाया जा रहा है, धनतेरस शब्द का अर्थ दो भागों में विभाजित है. हिंदी में धन का अर्थ होता है समृद्धि और तेरस का अर्थ तेरहवां दिन होता है. आज हम आपको अपनी खबर के माध्यम से नए बर्तन खरीदना का शुभ मुहूर्त क्या है इस बारे में बताएंगे.

Dhanteras 2017 Shopping
inkhbar News
  • Last Updated: October 17, 2017 06:00:15 IST
नई दिल्ली : आज धनतेरस 2017 का पर्व मनाया जा रहा है, धनतेरस शब्द का अर्थ दो भागों में विभाजित है. हिंदी में धन का अर्थ होता है समृद्धि और तेरस का अर्थ तेरहवां दिन होता है. धनतेरस वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, मां धन की देवी है. अगर आप भी धनतेरस पर नए बर्तन, सोना-चांदी आभूषण आदि खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन की वर्षा करती हैं. आज हम आपको अपनी खबर के माध्यम से नए बर्तन खरीदना का शुभ मुहूर्त क्या है इस बारे में बताएंगे. 
 
बर्तन खरीदना का शुभ मुहूर्त
 
शाम 3.30 बजे से 5 बजे तक और रात 11 बजे से 12.30 मिनट तक शुभ चौघड़िया में स्टील और पीतल के बर्तन खरीदना शुभ है. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोपहर 12.30 से 2 बजे तक और रात 12.30 मिनट से 2 बजे तक चांदी की खरीदारी विशेष रूप से आपके लिए फलदायी रहेगी. शायद आप इस बात से अब तक अंजान हैं कि धनतेरस 2017 पर मकान और जमीन खरीदना भी शुभ माना जाता है.
 
अगर आप बर्तन खरीद ही रहे हैं तो एक बात जो आपको विशेष रूप से ध्यान चाहिए और वो ये है कि पांच ऐसे बर्तनखरीदें जिसमें आप अपने भगवान को भोजन अर्पित कर सकें. कटोरी, थाली, जग, चम्मच जैसी चीजें खरीद सकते हैं. धनतेरस पर बर्तनों के अलावा झाडू, नमक, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कुबेर की फोटो, सात मुखी रुद्राक्ष खरीदना भी फलदायी होता है. धनतेरस 2017 पर 46 साल बाद कलानिधि योग बन रहा है. धनतेरस के त्योहार को सुख समृद्धि, यश और वैभव का पर्व माना गया है. इस दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देव धन्वंतरी की पूजा की जाती है. बता दें कि धनतेरस पर यमराज को दीपदान करने से परिवार में अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है.
 
 

Tags