Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • मरने के बाद खाली हाथ नहीं जाता इंसान, हिंदू अपने साथ ले जाते हैं ये 3 चीजें

मरने के बाद खाली हाथ नहीं जाता इंसान, हिंदू अपने साथ ले जाते हैं ये 3 चीजें

नई दिल्ली। कहा जाता है कि मरने के बाद इंसान अपने साथ कुछ लेकर नहीं जाता है। सब यहीं धरा रहा जाता है और इंसान चला जाता है। ऐसी कहावत है कि इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है। हालांकि यह पूरी तरह से सत्य नहीं है। आइये जानते हैं कि आदमी […]

Sanatan Dharma
inkhbar News
  • Last Updated: September 21, 2024 18:07:34 IST

नई दिल्ली। कहा जाता है कि मरने के बाद इंसान अपने साथ कुछ लेकर नहीं जाता है। सब यहीं धरा रहा जाता है और इंसान चला जाता है। ऐसी कहावत है कि इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है। हालांकि यह पूरी तरह से सत्य नहीं है। आइये जानते हैं कि आदमी मरने के पश्चात् क्या-क्या अपने साथ लेकर जाता है?

ये तीन चीजें लेकर जाते हैं हिन्दू

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मृतक खाली हाथ नहीं जाता है। वह अपने साथ उन चीजों को लेकर जरूर जायेगा जो उसने अर्जित किया है। मृतक अपने साथ 3 चीजें लेकर जरूर जाता है। इसमें पहला है इंसान का कर्म। कर्मों के आधार पर ही तय होता है कि स्वर्गलोक में आत्मा सुख प्राप्त करेगी या दुःख। गरुण पुराण के मुताबिक इंसान अपने कर्मों का फल जरूर भोगता है।

पाप-पुण्य तय करेगा जीवन

दूसरा कर्ज को माना जाता है। इंसान को मरने से पहले लिया हुआ कर्ज चुका देना चाहिए क्योंकि यह कभी पीछा नहीं छोड़ता। तीसरा इंसान का किया हुआ पुण्य है। अगर आपके जीवन में कुछ अच्छा हो रहा है तो समझ लीजिये कि ये आपके पूर्वजन्म में किया हुआ पुण्य है। आपके सुकर्म सुख-दुःख तय करते हैं।

 

क्या पितृ पक्ष में पिंडदान बेटी-बहू कर सकती हैं ?